फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two friend dies in accident on the lucknow-agra expressway in firozabad

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

Tue, 03 Mar 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Mar 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
two friend dies in accident on the lucknow-agra expressway in firozabad
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : Social
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मूलरूप से गांव पढ़री, थाना टडियावा, जिला हरदोई (हाल निवासी गौतमबुद्ध नगर के नोएडा सेक्टर-37) निवासी इंद्रजीत (22) पुत्र संतोष कुमार और उसका दोस्त देवारी कनौजिया (24) पुत्र रामकुमार बाइक से उन्नाव जा रहे थे। 
विज्ञापन


देवारी उन्नाव के ग्राम बेहटा कछ का रहने वाला था। उसके भांजे की शादी समारोह में दोनों दोस्त शामिल होने जा रहे थे। नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर नगला जवाहर की पुलिया के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दोनों दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में तैनात गस्ती दल और नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवकों के पास मिले मोबाइल नंबर और आईडी प्रूफ से शिनाख्त हुई। 

पुलिस द्वारा हादसे की जानकारी होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है।

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed