{"_id":"5ea1271bb1de2b4c2678490d","slug":"two-doctors-and-other-defeat-corona-virus-discharges-from-sn-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#CoronaPositive: दो चिकित्सकों सहित चार और ने दी कोरोना को मात, अब तक 30 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#CoronaPositive: दो चिकित्सकों सहित चार और ने दी कोरोना को मात, अब तक 30 हुए ठीक
Thu, 23 Apr 2020 10:57 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
देर रात एसएन मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज किए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना वायरस को चार और मरीजों ने मात दी है। ठीक होने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज से इनको बुधवार देर रात डिस्चार्ज कर दिया गया। इसमें दो चिकित्सक भी शामिल हैं।
सरोजनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. आरके सिंह, एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के रेजीडेंट डॉ. अमरेश गौतम, कृष्णमुरारी और मनोज गुप्ता ठीक हो गए हैं।
इनके डिस्चार्ज से पहले दो बार लिए गए नमूने निगेटिव आए थे। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि कोरोना वायरस की इस जंग में यह अच्छी खबर है। चार और मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर चले गए हैं। इनको एहतियातन 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
अब तक 30 मरीज हो चुके हैं ठीक
कोरोना वायरस के मरीज भले ही लगातार बढ़ रहे हों, लेकिन ठीक होने वाले मरीज भी बढ़ रहे हैं। अभी तक 30 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। खंदारी क्षेत्र के रहने वाले जूता कारोबारी और उनका मैनेजर उसकी पत्नी दिल्ली से ठीक होकर आए थे। चार मरीज जिला अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। यह चारों जमाती थे। बाकी के मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज से ठीक हुए हैं।