{"_id":"5ca755cbbdec224b9d4f71ad","slug":"two-died-in-road-accident-at-agra-lucknow-expressway-near-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में अमरोहा और संभल के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में अमरोहा और संभल के दो युवकों की मौत
Fri, 05 Apr 2019 07:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा
आगरा लखनऊ एक्सप्रेव वे पर हादसे में अमरोहा और संभल के दो युवकों की मौत
आगरा लखनऊ एक्सप्रेव वे पर हादसे में अमरोहा और संभल के दो युवकों की मौत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Apr 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर हादसे के दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर हुए कार हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक थाना बकेबर इटावा में अपनी पत्नी को छोड़ने ससुराल आए थे। शुक्रवार तड़के हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के घायलों को पीजीआई सैफई भेजा गया है।
सौरभ (27वर्ष) पुत्र कविंद्र सिंह निवासी डवऊआ कलां जिला संभल अपने रिश्ते के बहनोई कुलदीप (30वर्ष) पुत्र किरनपाल निवासी गांव मडैया जिला अमरोहा के साथ शुक्रवार तड़के करीब साढे़ तीन बजे अपनी पत्नी श्रुति पुत्री गंभीर सिंह निवासी हलूपुरा थाना बकेबर को छोड़ने ससुराल आया था।
बताया जाता है कि रास्ते में किसी ढाबे पर सौरभ का मोबाइल रह गया था। पत्नी को ससुराल छोड़ने के तुंरत बाद सौरभ अपना मोबाइल लेने वापस लौटा। इसी दौरान रिश्ते में उसके साले अंकित पुत्र गंभीर सिंह और यदवीर पुत्र सिपाही राम निवासी हलूपुरा भी कार में बकेबर से बैठ गए। जैसे ही कार सवार युवक नगला खंगर एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 20 किलोमीटर पर पहुंचे वैसे ही उनकी कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।

किसी वाहन चालक की सूचना पर नगला खंगर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सौरभ और कुलदीप की मौत हो चुकी थी जबकि अंकित और यदवीर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पडे़ थे। पुलिस ने घायलों को तत्काल पीजीआई सैफई भेजा।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल पहुंचे श्रुति के पिता गंभीर सिंह ने बताया कि श्रुति की शादी तीन नवंबर 2018 को सौरभ के साथ की थी।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल पहुंचे श्रुति के पिता गंभीर सिंह ने बताया कि श्रुति की शादी तीन नवंबर 2018 को सौरभ के साथ की थी।