{"_id":"5efedb1fd05a8477246cbf35","slug":"two-died-in-car-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, दो लोगों की मौत, एक ही हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, दो लोगों की मौत, एक ही हालत गंभीर
Fri, 03 Jul 2020 12:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस पर हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में हुआ। आगरा से नोएडा की ओर जा रही अर्टिगा कार एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 59.500 के समीप डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जेवर स्थित कैलाश हॉस्पिटल भेजा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन
हादसे में मरने वाले कार सवार अब्दुल वाहिद बेग पुत्र खुदुश निवासी हवेली कदौरा जनपद जालौन और मोहम्मद शफी पुत्र मोहम्मद वशी निवासी कदौरा जालौन हैं। अमन पुत्र शरीफ निवासी जालौन घायल है।