फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two died and many injured in a road accident when truck hits autorickshaw

आगरा: ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार महिला सहित दो की मौत, दो वर्षीय मासूम समेत चार घायल

Wed, 06 Oct 2021 10:38 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 06 Oct 2021 10:38 PM IST
सार

टक्कर लगने के कारण टेंपो सड़क किनारे पलट गया, जिससे बेचेलाल और उसकी भतीजी शशि की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टेंपो चालक हरेंद्र, अजब सिंह और शशी की दो वर्षीय पुत्री नताशा गंभीर रूप से घायल हो गई। 
 

विज्ञापन
Two died and many injured in a road accident when truck hits autorickshaw
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरावली में बुधवार की शाम जीटी रोड पर गांव खिरिया पीपर के पास एक ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में रिश्तेदारी से वापस लौट रहे टेंपो सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बुधवार की शाम लगभग आठ बजे जीटी रोड स्थित गांव खिरिया पीपल के सामने ट्रक ने मार्ग से गुजर रहे टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में नगला कलू निवासी 55 वर्षीय बेचेलाल और 21 वर्षीय विवाहिता भतीजी शशि की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टेंपो चालक हरेंद्र, अजब सिंह और शशी की दो वर्षीय पुत्री नताशा गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। हादसे की सूचना पर सीओ अमर बहादुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अस्पताल में घायलों का हाल जाना। हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में हुई थी शशि की शादी
थाना क्षेत्र के गांव नगला कलू निवासी गिरीश चंद्र उर्फ बालिस्टर ने अपनी पुत्री शशि की शादी 2018 में जनपद फिरोजाबाद के सैलई निवासी संजय पुत्र रामवीर के साथ की थी। ससुराली जन आए दिन शशि को परेशान कर रहे थे। समझौते के लिए बुधवार को गिरीशचंद्र अपने परिजनों के साथ शशि की ससुराल सेलई जनपद फिरोजाबाद पहुंचे थे। वह विवाहिता शशि को ससुराल से लेकर टेंपो से वापस घर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed