फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two crooks who cut the pockets of the cattle seller caught in the encounter

पशु विक्रेता की जेब काटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में पकड़े

Wed, 03 Mar 2021 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two crooks who cut the pockets of the cattle seller caught in the encounter
भोगांव (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने एक पशु विक्रेता की जेब काटने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के रुपये भी बरामद हुए हैं। पकड़ा गया एक बदमाश शातिर अपराधी है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। उस पर 20 हजार का इनाम भी था। न्यायालय से दोनों बदमाशों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सीओ अमर बहादुर ने बुधवार को थाने में प्रेसवार्ता में बताया कि मंगलवार को राजीव कुमार निवासी बेहरामपुर जनपद फर्रुखाबाद भैंस बेचने के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी जेब काटकर चार हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एलाऊ रोड पर पानी की टंकी के पास खंडहर में दो संदिग्ध लोग मौजूद हैं। पुलिस ने जब दोनों की घेराबंदी की तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई।
विज्ञापन

बचाव करते हुए पुलिसकर्मियों ने दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर दोनों ने अपने नाम सोनू गिहार निवासी गिहार कालोनी भोगांव और करन उर्फ पुच्चा निवासी खेमगंज थाना सिरसागंज फिरोजाबाद बताया। दोनों ने राजीव कुमार की जेब काटने की वारदात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि सोनू चोरी, लूट आदि की घटनाओं में वांछित चल रहा था। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है, वर्तमान में उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित था। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा कारतूस, चोरी किए गए चार हजार रुपये बरामद हुए। बुधवार के दिन दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

सराफा की दुकान में चोरी की वारदात भी कबूली
सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 21 अगस्त 2020 की रात नवीन मंडी के पास राजपूत ज्वैलर्स की दुकान से चोरी की वारदात भी कबूल की है। चोरों ने पुलिस कई अन्य अहम जानकारियां दीं हैं। जिन पर पुलिस टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed