फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Corona positives including roadways operator

रोडवेज परिचालक सहित दो कोरोना पॉजिटिव

Mon, 05 Apr 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two Corona positives including roadways operator
मैनपुरी। जिले में सोमवार को रोडवेज परिचालक सहित सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। तीन को आइसोलेशन लेवल टू वार्ड में भर्ती कराया गया है। चार का मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार ले रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3891 हो गई है। अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3790 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में 25 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कुर्रा क्षेत्र के गांव मकियानी निवासी 21 वर्षीय एक महिला जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची। यहां महिला की कोरोना जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव निकली। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में स्थित आइसोलेशन लेवल टू वार्ड में भर्ती कराया गया। सीएचसी कुरावली में कराई गई जांच में विशुनपुरा निवासी 23 वर्षीय रोडवेज परिचालक कोरोना पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

परिचालक को एंबुलेंस से जनपद के कोविड-19 अस्पताल भेजा गया है। शहर के मोहल्ला धारऊ निवासी 24 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अतिरिक्त सैफई में भर्ती दरवाह गांव निवासी सात वर्षीय बालक, चंद्रपुर गांव निवासी 50 वर्षीय महिला, जैतूलपुर गांव निवासी 37 वर्षीय महिला और शहर के मोहल्ला महमूदनगर निवासी एक वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। सीएमओ ने कहा कि बाहर से आने वाला प्रत्येक व्यक्ति नजदीकी सीएचसी पहुंचकर अपनी जांच कराए। पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले भी अपनी जांच कराएं। भीडभाड़ वाले इलाके में न जाएं। 45 साल से अधिक उम्र के महिला और पुरुष कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराएं। सामाजिक दूरी का पालन किया जाए।

आइसोलेशन लेवल टू पर तैनात होंगे नोडल अधिकारी
शासन ने आइसोलेशन लेवल टू पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति का निर्णय लिया है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि शीघ्र ही जिले में स्थापित आइसोलेशन लेवल टू पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति शासन से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed