{"_id":"6100443a8ebc3e5836253d50","slug":"two-compost-stores-sealed-after-finding-disturbances-in-stock-mainpuri-news-agr501520144","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉक में गड़बडी मिलने पर दो खाद भंडार सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉक में गड़बडी मिलने पर दो खाद भंडार सील
विज्ञापन
े27एमएनपी-41-कुरावली में उर्बरक की दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उर्वरकों की गुणवत्ता और स्टॉक की जांच के लिए मंगलवार को कृषि विभाग ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुरावली में दो खाद विक्रेेताओं के स्टॉक में गड़बड़ी मिलने सील कर दिया गया। वहीं उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारी ने जांच दौरान बीज और उर्वरक के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर उप कृषि निदेशक डीवी सिंह ने कुरावली में उर्वरक की दुकानों पर जांच अभियान चलाया। एसडीएम मानसिंह पुंडीर के नेतृत्व में दुकानों पर उर्वरकों के स्टॉक की जांच की गई। इस दौरान कुरावली में घिरोर रोड पर स्थित राजेश खाद भंडार और क्षत्रिय खाद भंडार के स्टॉक में गड़बड़ी मिली। ई-पॉस में उर्वरक का अधिक स्टॉक था तो वास्तविक स्टॉक काफी कम था। इस पर दोनों दुकानों को सील कर दिया गया। चेकिंग के दौरान उप कृषि निदेशक ने उर्वरकों के तीन नमूने भी लिए।
वहीं जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप ने एसडीएम अनिल कुमार कटियार के नेतृत्व में घिरोर में उर्वरक की दुकानों पर जांच की। उन्होंने अलग-अलग दुकानों से कुल 15 उर्वरकों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इसके अलावा चार बीज के नमूने भी भरे। दोनों अधिकारियों ने कुल 18 नमूने जांच के लिए भेजे। सभी उर्वरक विक्रेताओं को ई-पॉस के माध्यम से ही उर्वरकों की बिक्री करने और स्टॉक की सही जानकारी रखने के निर्देश जिला कृषि अधिकारी ने दिए।
विज्ञापन
-----
नियमों की अनदेखी पर दो उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप ने नियमों की अनदेखी करने पर दो उर्वरक विक्रेेताओं को नोटिस जारी किए। इसमें फारमर्स प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन मैनपुरी को लाइसेंस दुकान पर प्रदर्शित न होने व उपलब्ध न कराने के लिए और दयाल उर्वरक घिरोर को स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध न होने पर नोटिस जारी किया गया है।
-----
उर्वरकों की बिक्री ई-पॉस के माध्यम से ही की जानी है। इसके बाद भी विक्रेता नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इसके चलते दो उर्वरक की दुकानें सील की गई हैं। बीज और उर्वरक के 18 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
डीवी सिंह, उप कृषि निदेशक