{"_id":"654926b00dbcdc58f40ab1c7","slug":"two-children-suffering-from-pneumonia-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-7099-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निमोनिया पीड़ित दो बच्चों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निमोनिया पीड़ित दो बच्चों की हुई मौत
Mon, 06 Nov 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण सर्दी-जुकाम से पीड़ित बच्चों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। जिला अस्पताल में निमोनिया के मरीज बढ़े हैं। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे किशनी क्षेत्र के दो बच्चों की निमोनिया के कारण मौत हो गई।
पिछले 4 दिनों से जिले में हवा की गुणवत्ता खराब है, जिसका सीधा असर बच्चों पर भी देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। किशनी थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर निवासी दर्श (2) वर्ष पुत्र रंजीत सिंह को पिछले कुछ दिनों से सर्दी-जुकाम था। सोमवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किशनी के ही गांव दाउदपुर निवासी 4 माह की नित्या पुत्री सुमित कुमार को भी पिछले कुछ दिनों से सर्दी-जुकाम के साथ निमोनिया की दिक्कत थी। रविवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी बच्चों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डीके शाक्य ने बताया कि स्मॉग के चलते बच्चे निमोनिया का शिकार हो रहे हैं। बदलते मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए। शाम होने के बाद बच्चों को घर से बाहर खेलने से रोका जाए। बच्चों को सर्दी-जुकाम होने पर डॉक्टर से उपचार दिलाएं। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना है कि दोनों बच्चे मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे।