{"_id":"64633e1bf65165f58e0c0f05","slug":"two-children-fell-into-the-drain-while-riding-a-bicycle-in-agra-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत में पड़ गई दो मासूमों की जान: साइकिल चलाते समय नाले में गिरे दो बच्चे, लोग ने देखते तो हो जाता बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत में पड़ गई दो मासूमों की जान: साइकिल चलाते समय नाले में गिरे दो बच्चे, लोग ने देखते तो हो जाता बड़ा हादसा
Tue, 16 May 2023 01:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 May 2023 01:56 PM IST
सार
इस नाले के किनारे दीवार न होने से हादसे हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी नगर निगम ने साकेत काॅलोनी से मीना बाजार मैदान मोड़ तक दीवार नहीं बनाई।
विज्ञापन
बच्चों के रस्सी के सहारे नाले से निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र के कोठी मीना बाजार नाले में सोमवार की शाम साइकिल चलाते समय दो बच्चे गिर गए। क्षेत्रीय लोगों और दुकानदारों ने उन्हें बाहर निकाला। चंद मिनटों की देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस नाले के किनारे दीवार न होने से हादसे हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी नगर निगम ने साकेत काॅलोनी से मीना बाजार मैदान मोड़ तक दीवार नहीं बनाई।
हादसा शाम 6.30 बजे का है। कोठी मीना बाजार की ओर साइकिल से जाते हुए दो बच्चे कार के तेज रफ्तार निकलने से संतुलन बिगड़ने से नाले में जा गिरे। बच्चों के चिल्लाने पर क्षेत्रीय दुकानदार और राहगीरों ने उन्हें रस्सियों के सहारे बाहर निकाला। दोनों बच्चे पास के ही रहने वाले थे। डूबने से पहले ही उन्हें निकाल लिया गया।
क्षेत्रीय निवासी और पूर्व पार्षद आशीष पाराशर ने कहा कि पूर्व में नाले का आरसीसी से निर्माण हुआ था, पर साकेत कॉलोनी चौराहे से मैदान के बीच के हिस्से में दीवार ऊंची नहीं है। हम लोग कई बार मांग उठा चुके हैं। निगम के इंजीनियरों ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम