फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two arrested including solver in assistant teacher recruitment examination in agra

आगरा: सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में सॉल्वर सहित दो गिरफ्तार, चार लाख रुपये में लिया था ठेका

Sun, 17 Oct 2021 09:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Oct 2021 09:09 PM IST
सार

सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापकों की भर्ती के लिए रविवार को दो पाली में परीक्षा कराई गई थी। इस दौरान एसओजी ने एक केंद्र से सॉल्वर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
two arrested including solver in assistant teacher recruitment examination in agra
arrested - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक की भर्ती परीक्षा में रविवार को आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात स्थित शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज में फर्जी अभ्यर्थी सहित दो को पकड़ लिया गया। सॉल्वर ने चार लाख रुपये में पास कराने का ठेका लिया था। एसओजी गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में एक अभ्यर्थी की जगह पर फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा देने आया है। इसके लिए फिरोजाबाद में रकम तय की गई थी। इस पर एसओजी शिवालिक कैंब्रिज कालेज में पहुंची। एक कक्षा से खंदौली निवासी भूपेश बघेल को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


बीएससी पास है आरोपी
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह बीएससी पास है। फिरोजाबाद के भुवनेश्वर राणा की जगह पर परीक्षा देने आया था। उसकी बात एक शिक्षक ने कराई थी। चार लाख रुपये में परीक्षा में पास कराना तय हुआ था। पुलिस ने भुवनेश्वर को भी पकड़ लिया। एसओजी को आशंका है कि गैंग के और भी सदस्य हैं। यह और भी केंद्र पर परीक्षा में शामिल हुए होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि सॉल्वर को पकड़ने के लिए एसओजी को लगाया गया था। कुछ लोग पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed