फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two arrested including former Village head for ganja smuggling in Mathura

मथुरा में दो गांजा गिरफ्तार: पूर्व प्रधान कर रहा था तस्करी, 96 हजार रुपये और कार बरामद

Mon, 03 Oct 2022 07:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Oct 2022 07:20 PM IST
सार

अवैरनी का पूर्व प्रधान और उसका साथी ओडिशा से गांजा लेकर आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Two arrested including former Village head for ganja smuggling in Mathura
पुलिस ने गिरफ्तार किए दो गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में एसओजी ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अवैरनी का पूर्व प्रधान है। इनके पास से नकदी, कार और डेढ़ लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया है। ओडिशा से लाया गया यह गांजा मथुरा में खपाया जाना था।

विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव के जीरो ड्रग अभियान के चलते एसओजी और पुलिस जिले में नशे की वस्तुओं की तस्करी को रोकने में जुटी हुई है। सोमवार को सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह ने बताया कि एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव को सूचना मिली कि ओडिशा से मथुरा के लिए गांजे की खेप आ रही है। 

विज्ञापन

पीछा कर तस्करों को पकड़ा 

पुलिस टीम ने फरह में ग्वालियर पुल के पास घेराबंदी कर कार में आते गांजा तस्करों को रुकने का इशारा किया पर भगाने लगे। टीम ने पीछा कर कार को पकड़ लिया। इसमें सवार दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि तस्कर विवेक कुमार निवासी क्वार्टर नंबर जीटी/1 नॉर्थ रेलवे कॉलोनी, चुटिया रांची (झारखंड) और अजयपाल सिंह निवासी ग्राम अवैरनी, बल्देव हाल पता सी-25 कदंब विहार, टाउनशिप, रिफाइनरी(मथुरा) है। अजय अवैरनी का पूर्व प्रधान रह चुका है।

यह हुआ बरामद

गांजा 9 किग्रा (कीमत डेढ़ लाख रुपये), किआ सेल्टोस कार, 96 हजार रुपये, 2 मोबाइल(एंड्रायड), 1 कीपेड मोबाइल, 4 एटीएम, 1 आधार कार्ड,  पेनकार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस, 

ओडिशा से आता है गांजा 

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि ओडिशा से सवारियों से भरी मिनी बस और लग्जरी कारों सहित ट्रेन में साथियों के साथ पिट्ठू बैगों में तस्कर गांजा लाते हैं। विशाखापट्टनम से ट्रेन से सिकंदराबाद व सिकंदराबाद से मथुरा आने वाली ट्रेनों की जनरल बोगी में आते हैं। 

ओडिशा से सीधे ट्रेन से न आकर ट्रेन बदलकर मथुरा आते हैं। ऐसा चेकिंग से बचने के लिए करते हैं। स्टेशन पर चेकिंग से बचने के लिए अधिकतर मथुरा स्टेशन के बजाए आउटर पर ट्रेन की गति धीमी होने पर उतर जाते हैं। मथुरा आकर जंक्शन के आसपास होटल, धर्मशालाओं में रुकते हैं और उधार के रुपये लेते हैं व गांजा की डीलिंग करते हैं।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि तस्कर गांजे का पेमेंट फोन-पे, पेटीएम के माध्यम से संबंधियों के खातों में रुपये डलवाकर लेते हैं। खातों के एटीएम अपने पास रखते हैं। रुपये आते ही स्वयं एटीएम से रुपये निकाल लेते हैं, जिससे खाताधारक रुपये न निकाल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed