फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two arrested in kidnapping case of real sisters, fear of conversion

Agra News: सगी बहनों के अपहरण के मामले में दो गिरफ्तार, मतांतरण की आशंका

Sat, 19 Jul 2025 01:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in kidnapping case of real sisters, fear of conversion
आगरा। सदर क्षेत्र से लापता हुईं दो सगी बहनों के अपहरण के मामले में पुलिस ने कोलकाता के बैरकपुर से दो लोगों को पकड़ा है। उन्हें तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा है। उनके साथ ही ऋषिकेश, बरेली और राजस्थान से एक-एक को पकड़ा है। उन्हें भी पूछताछ के लिए पुलिस ला रही है। युवतियों के मतांतरण कराने वाले गिरोह में फंसने की आशंका है।
विज्ञापन

सदर की युवतियां 24 मार्च को लापता हुई थीं। मामले में पिता ने थाना सदर में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसमें उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर की एक युवती बेटियों का मतांतरण कराकर शादी कराने के लिए बहला-फुसला कर ले गई है। युवती एक बेटी के साथ खंदारी कैंपस में पढ़ती थी।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में वह उसको अपने साथ ले गई थी। रास्ते में लैंड स्लाइड हो गया था, तो वो बेटी को वापस ले आई थे। बेटी पूजा-पाठ का विरोध करने लगी थी। दूसरे धर्म की बात करती थी। बड़ी बहन ने छोटी बहन की भी सोच बदल दी। चार मई को पुलिस ने अपहरण की धारा में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------


डीजीपी के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस
डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने साइबर थाना, सर्विलांस और एसओजी समेत पुलिस की कई टीमें लगाईं। बाद में पुलिस को बताया गया कि दोनों मतांतरण कराने वाले गिरोह के चंगुल में हैं। इस पर पुलिस टीम कोलकाता के बैरकपुर पहुंची। दोनों बहनों के बारे में जानकारी की। पता चला कि दोनों सुरक्षित हैं। उनकी बरामदगी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस ने कोलकाता के दो लोगों को पकड़ा है। दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड दी। टीम दोनों को लेकर आगरा आ रही है। उधर एक टीम ने उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित समस्तीपुर में दबिश दी। यहां से एक अन्य को पकड़ा। उसे भी लाया जा रहा है। बरेली और राजस्थान के एक आरोपी को पकड़ा है। कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।

---------
छांगुर जैसा गिरोह होने की चर्चा, पुलिस आयुक्त का इन्कार
बलरामपुर का छांगुर बाबा उर्फ जलालउद्दीन धर्मांतरण के मामले में देशभर में चर्चाओं में है। उसे विदेशों से फंडिंग मिल रही थी। इस पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का कहना है कि जिन दो लोगों को कोलकाता से पकड़ा है, उन्हें आगरा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ला रही है। उनका छांगुर बाबा से कोई कनेक्शन नहीं है। हालांकि, युवतियों को लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed