फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accidents took place in two hours in agra due to which there was jam for twelve hours

Agra Accident News: नेशनल हाईवे पर दो घंटे में हुए दो हादसे, 12 घंटे तक जाम से जूझे लोग

Wed, 21 Jun 2023 01:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 01:05 PM IST
सार

Agra Accident News: नेशनल हाईवे के वाटर वर्क्स चौराहे पर दो घंटे में दो हादसे हो गए। इससे 12 घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

विज्ञापन
Two accidents took place in two hours in agra due to which there was jam for twelve hours
Agra Accident News: वाटर वर्क्स से लेकर भगवान टॉकीज तक लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के वाटर वर्क्स चौराहे पर दो घंटे में दो हादसों से लोगों को 12 घंटे जाम से जूझना पड़ा। पहले सर्विस रोड पर ट्रक पलट गया। इसमें भूसा भरा हुआ था। बाद में फ्लाईओवर पर वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली का तिरपाल फटने से भूसा सड़क पर फैलने से जाम लग गया।

विज्ञापन

क्रेन से ट्रैक्टर को हटाया गया

खंदारी तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस के पास कोई इंतजाम नहीं थे। आठ घंटे बाद क्रेन से ट्रैक्टर को हटाया गया। उधर, फ्लाईओवर पर फैला भूसा दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली में भरवाकर 12 घंटे बाद रास्ता साफ कराया। मंगलवार दोपहर तीन बजे राहत मिल सकी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला हादसा सोमवार रात तकरीबन दो बजे हुआ। भगवान टॉकीज की तरफ से भूसे से भरा ट्रैक्टर रामबाग स्थित मंडी में जा रहा था। वाटर वर्क्स चौराहे से आगे सर्विस रोड पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे भूसा सड़क पर फैल गया। 

ट्रक और सवारी वाहन जाम में फंस गए

इसके दो घंटे बाद दूसरा हादसा हुआ। तड़के तकरीबन चार बजे भगवान टॉकीज की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली में लगा तिरपाल फट गया। भूसा हाईवे पर बिखर गया। इस कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया। बड़ी संख्या में ट्रक और सवारी वाहन फंस गए। सूचना पर पुलिस पहुंची।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: जिस जगह हुआ अजंलि का कत्ल, अब वहीं हुई युवक की हत्या, पत्थर से कुचल दिया चेहरा; गले में नीला निशान

खंदारी चौराहे तक वाहनों की लाइन लग गई

मगर, ट्रैक्टर और ट्रैक्टर-ट्राली को नहीं हटाया जा सका। मंगलवार सुबह सात बजे से जाम लगने लगा। खंदारी चौराहे तक वाहनों की लाइन लग गई। तकरीबन दस बजे पुलिस ने क्रेन को बुलाया। पहले क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को हटाया गया। हालांकि हाईवे पर फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने एक तरफ कर दिया।

ट्रॉली में भरवाया गया भूसा

इसके बाद मजदूरों की मदद से दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा भरवाया गया। मगर, तब तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस एक-एक करके वाहनों को सर्विस रोड से निकलवा रही थी। मगर, उससे कोई फायदा नहीं हुआ। दोपहर तीन बजे रास्ता साफ हो सका। इसके बाद ही राहत मिली।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: अचानक आगे बढ़ गया भगवान जगन्नाथ का रथ, धक्का लगने महिला व बच्चा नीचे गिर गए, लोगों ने बचाया

सर्विस रोड पर भी फंसे वाहन

वाटर वर्क्स पर सर्विस रोड और फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्राली से भूसा फैलने की वजह से वाहन चौराहे से जीवनी मंडी की तरफ जाने लगे। इस कारण यह मार्ग भी जाम की चपेट में आ गया। पुलिस के ट्रक हटाने पर सभी वाहन सर्विस रोड से निकलने लगे। भगवान टॉकीज और सुल्तानगंज पुलिया सर्विस रोड पर भी वाहन फंस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed