फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man body was found lying in bushes near Vankhandi Mahadev Temple in Agra Police probing matter

Agra News: जिस जगह हुआ अजंलि का कत्ल, अब वहीं हुई युवक की हत्या, पत्थर से कुचल दिया चेहरा; गले में नीला निशान

Wed, 21 Jun 2023 10:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 10:14 AM IST
सार

आगरा में जिस जगह कारोबारी की पत्नी अजंलि का कत्ल हुआ। अब वहीं पर युवक की हत्या की गई है। पत्थर से उसका चेहरा कुचला गया है। गले में नीला निशान मिला है। 

विज्ञापन
young man body was found lying in bushes near Vankhandi Mahadev Temple in Agra Police probing matter
अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को जंगल में एक युवक का शव पड़ा मिला। उसके गले में नीला निशान है। इससे गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा लगाया जा रहा है। पहचान मिटाने के लिए उसका सिर भी कुचल दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। यह शव उसी जगह मिला है जहां कारोबारी की पत्नी की हत्या की गई थी। क्षेत्र में लगातार हत्या की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

एक हाथ पर राजेश लिखा है

घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के वनखंडी महादेव मंदिर के पास की है। यहां झाड़ियों में सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने युवक का शव देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मृतक की उम्र तकरीबन 25 से 30 साल है। वह सफेद-काली धारीदार शर्ट व काले रंग की पैंट पहने है। एक हाथ पर राजेश लिखा हुआ है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

विज्ञापन
विज्ञापन

गले पर नीला निशान है

उसके पास से पहचान के लिए कोई कागज या आईडी नहीं मिली है। गले पर नीला निशान है। इससे आशंका है कि युवक का गला दबाया गया है। चेहरे को किसी भारी वस्तु से प्रहार करके कुचल दिया। ऐसा पहचान छिपाने के लिए किया होगा। गांव ककरैठा में पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन किसी ने पहचान नहीं की। आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को गांव में लाकर फेंका गया है।



यह भी पढ़ेंः- Agra News: अचानक आगे बढ़ गया भगवान जगन्नाथ का रथ, धक्का लगने महिला व बच्चा नीचे गिर गए, लोगों ने बचाया

कारोबारी की पत्नी की हुई थी हत्या

इससे पहले ककरैठा गांव स्थित वनखंडी महादेव मंदिर के पास जंगल में हत्या का यह कोई पहला मामला नहीं है। सात जून को कारोबारी की पत्नी अंजलि की हत्या कर दी गई थी। दो युवकों ने उन्हें बुलाया था। चाकू से हत्या करने के बाद फरार हो गए थे। आठ जून को शव जंगल में पड़ा मिला था। 

यह भी पढ़ेंः- स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ: रथ में विराजमान महाप्रभु ने स्वर्ण वेश में भक्तों को दिए दर्शन, उमड़ पड़ा जनसैलाब

क्षेत्र में गश्त नहीं करती पुलिस

अब जंगल में एक युवक की हत्या की गई है। ग्रामीणों का कहना था कि यहां पुलिस की गश्त नहीं रहती है। इस कारण बाहर से लोग आते हैं। वारदात कर फरार हो जाते हैं। गांव में आने और जाने के कई रास्ते हैं। इसका फायदा अपराधियों को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed