फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many women and children were buried under chariot due to stampede during Rath Yatra of Lord Jagannath in Agra

Agra News: अचानक आगे बढ़ गया भगवान जगन्नाथ का रथ, धक्का लगने महिला व बच्चा नीचे गिर गए, लोगों ने बचाया

Tue, 20 Jun 2023 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 07:37 PM IST
सार

आगरा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में अचानक रथ आगे बढ़ गया। इससे धक्का लगने से महिला व बच्चा रथ के नीचे गिर गए। वहां पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने उन्हें सकुशल बचा लिया। 

विज्ञापन
many women and children were buried under chariot due to stampede during Rath Yatra of Lord Jagannath in Agra
Agra News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भगदड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली जा रही है। यहां रथयात्रा के दौरान भगवान का रथ अचानक आगे बढ़ गया। इससे महिला और बच्चा रथ के नीचे गिर गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने रथ को रोककर दोनों को बाहर निकाला। इन्हें हल्की चोटें आई हैं। 

विज्ञापन

महिला व बच्चा रथ के नीचे गिर गए

घटना बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास हुई। यहां भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जानी थी। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। महाप्रभु के रथ की रस्सी खींचने के लिए लोग आगे आने लगे। इस दौरान रथ अचानक आगे बढ़ गया। धक्का लगने से महिला व बच्चा रथ के नीचे गिर गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

इससे वहां पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग रथ रोकने के लिए भागे। उन्होंने रथ को रोककर दोनों को बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं। बताते चलें कि रथयात्रा में शामिल होने के लिए दोपहर दो बजे से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। रथ यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed