फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Turkey earthquake Agra-based Army Field Hospital has dispatched an 89-member medical team

Turkey-Syria Earthquake: आगरा से भेजी गई मदद, 89 डॉक्टरों की टीम हुई रवाना

Tue, 07 Feb 2023 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 01:40 PM IST
सार

आगरा के सैन्य अस्पताल से 89 डॉक्टरों की टीम को तुर्किये भेजा गया है। इस टीम में आर्थोपेडिक और जरनल सर्जिकल के स्पेशलिस्ट शामिल हैं।

विज्ञापन
Turkey earthquake Agra-based Army Field Hospital has dispatched an 89-member medical team
तुर्किये में भूकंप - फोटो : Social Media

विस्तार

तुर्किये और सीरिया में घातक भूकंपों से मरने वालों का आंकड़ा चार हजार से अधिक हो चुका है। 30 हजार से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर राहत-बचाव का काम जारी है।  सैकड़ों की संख्या में लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में आगरा से भी मदद भेजी जा रही है। आगरा के सैन्य अस्पताल से 89 डॉक्टरों की टीम को तुर्किये भेजा गया है। इस टीम में आर्थोपेडिक और जरनल सर्जिकल के स्पेशलिस्ट शामिल हैं। बता दें कि सोमवार को तुर्किये-सीरिया समेत चार देशों में 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार तीन विनाशकारी भूकंप आए थे। इसका सबसे ज्यादा असर तुर्किए और सीरिया पर ही देखने को मिला।
विज्ञापन

तुर्किये में आगरा आर्मी फील्ड अस्पताल की मेडिकल टीम बचाएगी जिंदगियां

तुर्किये में आए भीषण भूकंप के बाद लोगों की जिंदगी बचाने के लिए आगरा के 60 आर्मी फील्ड अस्पताल की मेडिकल टीम मंगलवार को रवाना हो गई। खेरिया स्थित टेक्निकल एयरपोर्ट से सुपर हरक्यूलिस विमान में आर्मी फील्ड अस्पताल की 89 सदस्यीय मेडिकल टीम भेजी गई है। यह टीम वहां 30 बेड की चिकित्सा सुविधाएं तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम अपने साथ वेंटिलेटर्स, ऑक्सीजन जेनरेटर, कार्डिएक मॉनिटर, एक्सरे मशीन, सीटी स्कैन समेत कई अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण और सामग्री ले गई है। आगरा एयरफोर्स से गए दल में आर्थोपेडिक सर्जिकल टीम, जनरल सर्जिकल स्पेशलिस्ट टीम, मेडिकल स्पेशलिस्ट टीम सहित क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट टीम शामिल हैं।

राहत सामग्री और चिकित्सीय टीम भेजी गई

गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स बेस से भी सी-130 ग्लोबमास्टर विमान के जरिए तुर्किये को राहत सामग्री और चिकित्सीय टीम भेजी गई है, लेकिन आगरा की टीम सुबह सुपर हरक्यूलिस विमान से सबसे पहले रवाना हुई। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने अपने टि्वटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed