टूंडला उपचुनावः पुलिस चेकिंग में कार से मिले 50 लाख रुपये, मतदान से पहले बांटने की आशंका
- टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले पुलिस को चेकिंग के दौरान कार से लाखों की नगदी मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना पचोखरा प्रभारी संजय सिंह शुक्रवार रात को टूंडला-एटामार्ग पर टूंडला थाना की सीमा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने इनोवा गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी में बड़ी मात्रा में नगदी मिली। पुलिस धनराशि को थाने में लेकर आई, अंदेशा था कि कहीं धनराशि का प्रयोग चुनाव में तो नहीं किया जा रहा है। थाने में गिनती करने पर कुल नगदी 50 लाख रुपये निकली।
थाना प्रभारी संजय ने बताया कि उक्त धनराशि राम कैलाश गुप्ता निवासी मोहल्ला मोहन, सहावर गेट कासगंज से बरामद हुई है। राम कैलाश ने बताया कि उनका देशी घी का काम है और भारत घी नाम से जाना जाता है। कहना है कि वे पेमेंट लेकर लौटे हैं। पेमेंट कहां-कहां से लिया है, इसकी जानकारी नहीं दे सके। फिलहाल कैश सरकारी खजाने में जमा कराते हुए इसकी जानकारी अधिकारियों व आयकर विभाग को दे दी गई है।
यह भी पढ़ें- अधिवक्ता हत्याकांडः जिसे जिगरी दोस्त समझा, उसी ने ले ली जान, दस दिन पहले रची थी हत्या की साजिश
एसएसपी सचिन्द्र पटेल का कहना है कि इनोवा कार से मिली नगदी के कासगंज जिले के सहावर गेट निवासी राम कैलाश गुप्ता की है। वह व्यापारी हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट से कैश के संबंध में जानकारी कराई जा रही है। आयकर विभाग को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है। आयकर विभाग की टीम भी जांच करेगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।