{"_id":"7d13a66ce2d302f65a781082205a2e32","slug":"trying-to-win-plenty-of-sweat-shed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीतने की कोशिश में खूब बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीतने की कोशिश में खूब बहाया पसीना
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jun 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजानी विमंस वोकेशनल इंस्टीट्यूट की ओर से 20 जून को खजानी फैशन अवार्ड-2015 आयोजित किया जा रहा है। इसमें बच्चों से लेकर उनकी माताओं तक के लिए कई प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। सोमवार को शास्त्रीपुरम स्थित जेपी गार्डन में सेमीफाइनल का आयोजन हुआ। इसमें युवतियों से लेकर माताओं ने फाइनल में पहुंचने के लिए जमकर पसीना बहाया।
सेमीफाइनल में बेस्ट डिजायनर, बेस्ट मॉडल, आगरा सुपर मॉम और आगरा सुपर किड्स प्रतियोगिताएं हुईं। फाइनल के लिए 31 किड्स का चयन पहले से ही हो चुका है। बेस्ट डिजायनर के लिए युवतियों ने निर्णायक मंडल के सामने बेहतरीन ड्रेस प्रस्तुत की। वहीं मॉडल बनने के लिए कई राउंड का सामना करना पड़ा। कभी गाना गाना पड़ा, तो कभी कैटवॉक, तो कभी जजों के प्रश्नों का जवाब देना पड़ा। इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डा. शिवानी मिश्रा ने बताया कि मॉडलिंग में 42 लड़के व 55 लड़कियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 11-11 का चयन फाइनल के लिए करना है। 55 मदर्स थीं, 21 का चयन करना है। 20 जून को डॉ एमपीएस कालेज में फाइनल होगा। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री रूपा खुराना व एमटीवी स्प्रिट विला विजेता युवराज पाराशर मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में प्राछी इंफ्रास्टेट के एमडी मुकेश पाल मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में दीप्ति सिंह, अंशिका और पारुल दुबे शामिल रहीं। संचालन आशीष मिश्रा ने किया। साथ ही सचिन शुभ शर्मा व आशीष मिश्रा ने मेहमानों का स्वागत किया।