{"_id":"667da7fd8c79724e3d0dae3e","slug":"try-to-reform-child-abusers-kasganj-news-c-174-1-sagr1039-119725-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाल अपचारियों को सुधारने का प्रयास करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाल अपचारियों को सुधारने का प्रयास करें
Thu, 27 Jun 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) फर्रुखाबाद का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने बृहस्पतिवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। मैनपुरी के 14 बाल अपचारी निरुद्ध मिले।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने सीजेएम नम्रता सिंह, अपर सिविल जज अपर्णा सिंह, रुबी सिंह, कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह के साथ मैनपुरी के बाल अपचारियों की समस्याएं सुनीं। प्रभारी अधीक्षक से कहा कि बाल अपचारियों को सुधारने का प्रयास करें। राजकीय संप्रेक्षण गृह में बाल अपचारियों की पढ़ाई पर ध्यान दें।
प्रभारी अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि राजकीय संप्रेक्षण गृह में एक कंप्यूटर शिक्षक तैनात है। बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक को तैनात किया है। जो एक जुलाई से आएगा। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में कुल 62 बाल अपचारी हैं। इनमें मैनपुरी के 14 बाल अपचारी शामिल हैं। सभी को अलग अलग कक्षों में रखा गया है। बाल अपचारियों को उनके मुकदमों की सुनवाई के लिए निर्धारित तिथि पर संबंधित न्यायालय में भेजा जाता है। प्राधिकरण सचिव ने संप्रेक्षण गृह तथा कक्षों के आसपास साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।