{"_id":"6a9adeaf300634957a0ff6ee","slug":"truck-hits-bike-near-lucknow-cut-youth-killed-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को रौंदा, एक की हो गई मौत; दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को रौंदा, एक की हो गई मौत; दूसरे की हालत गंभीर
Fri, 04 Sep 2026 08:37 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:37 PM IST
सार
कुबेरपुर में लखनऊ कट के पास देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक लीलेश कुमार की मौत हो गई। उसका साथी विकास गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कुबेरपुर में लखनऊ जाने वाले कट के पास बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजे एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार गदपुरा निवासी लीलेश कुमार (22) बाइक से विकास (19) के साथ जा रहे थे। लखनऊ कट के पास उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लीलेश कुमार को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, विकास का ट्रांसयमुना स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उसकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि मृतक और घायल दोनों गांव गदपुरा के रहने वाले हैं। इलाज के दौरान लीलेश की मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी घायल है। पुलिस ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।