{"_id":"69bb7c2e74ce5f533604f659","slug":"truck-enters-no-entry-causes-massive-traffic-jam-in-agra-for-over-90-minutes-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: नो एंट्री में घुसा ट्रक बन गया आफत, सोते रहे पुलिसकर्मी; डेढ़ घंटे जाम में फंसी एंबुलेंस और स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नो एंट्री में घुसा ट्रक बन गया आफत, सोते रहे पुलिसकर्मी; डेढ़ घंटे जाम में फंसी एंबुलेंस और स्कूली बच्चे
Thu, 19 Mar 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:01 AM IST
सार
आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे पर नो एंट्री में घुसे ट्रक से डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। जाम में एंबुलेंस और स्कूली वाहन फंसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आगरा जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मंगलवार को भगवान टॉकीज चौराहे से खंदारी की ओर जाने वाली हाईवे की सर्विस रोड पर भीषण जाम लग गया। विपरीत दिशा से आए एक ट्रक के कारण सैकड़ों राहगीर करीब डेढ़ घंटे तक फंसे रहे। इस जाम में स्कूली वाहन और मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई।
लोगों ने आरोप लगाया कि नो एंट्री के बावजूद पुलिसकर्मियों ने ट्रक को चौराहे पर नहीं रोका। भगवान टॉकीज चौराहा पहले से ही अतिक्रमण और अवैध बस ठहराव से जूझता रहता है। दोपहर एक बजे के करीब एक बड़ा ट्रक भवन निर्माण सामग्री लेकर सर्विस रोड पर विपरीत दिशा में घुस गया। सर्विस रोड पर ऑटो चालकों ने अवैध स्टैंड बना रखा है और ठेल-ढकेलें भी सड़क घेरे रहती हैं।
ट्रक के निकलने के दौरान ही स्कूलों की छुट्टी हो गई, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बच्चे गर्मी से परेशान हुए और दोपहिया वाहन चालक धुएं व हॉर्न के शोर से असहज हो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रक के निकलने पर यातायात सुचारू हो पाया। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का कोई प्रयास नहीं किया। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने मामले की जानकारी कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
पुलिस की अनदेखी से लगा जाम
इस भीषण जाम का मुख्य कारण यातायात पुलिसकर्मियों की अनदेखी बताई जा रही है। नो एंट्री में ट्रक के प्रवेश को पुलिस ने नहीं रोका। चौराहे पर अतिक्रमण और बसों का अवैध ठहराव भी जाम की वजह बनता है। मंगलवार को केवल भगवान टॉकीज चौराहा ही नहीं, बल्कि अन्य स्थानों पर भी यातायात बाधित रहा। रामबाग और वाटरवर्क्स चौराहे पर सुबह 11 बजे से दिन भर वाहन रेंगते रहे। इसका कारण अवैध रूप से बसों का रुकना था। आईएसबीटी पर हाईवे पर बसें खड़ी होने से भी जाम के कारण राहगीर दिनभर परेशान होते रहे।