फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   truck driver murder dead body tied with rope then threw it towards a dry drain skeleton found after 10 months

UP: ट्रक चालक की हत्या कर लाश को रस्सी से बांधा, फिर सूखे नाले की ओर लटका कर फेंका...10 महीने बाद मिला कंकाल

Sun, 12 May 2024 07:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 May 2024 07:37 AM IST
सार

ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या कर लाश को एक दिन फैक्टरी की छत पर रखा गया। इसके बाद लाश को रस्सी से बांधकर सूखे नाले में फेंका गया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान ये भी पता चला है कि इस हत्याकांड में दो युवकों ने भी साथ दिया, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 


 

विज्ञापन
truck driver murder dead body tied with rope then threw it towards a dry drain skeleton found after 10 months
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के ट्रक चालक की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। कातिल बाप-बेटे ने ट्रक चालक की हत्या करने के बाद लाश को फैक्टरी की छत पर रखा था। दोनों मौके का इंतजार कर रहे थे। इस काम को अकेले नहीं कर सके, जिसके बाद दो अन्य युवकों का साथ लिया। पुलिस अब उन युवकों की भी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


 पुलिस ने बताया कि अजय की हत्या के बाद शव को सोल फैक्टरी की छत से रस्सी बांधकर सूखे नाले में फेंका गया था। इसके लिए हाथरस के ही विकास व भोला नामक दो युवकों की मदद ली गई थी। अब पुलिस उनकी तलाश करेगी। मृतक के भाई विजय ने बताया कि उसके भाई के सुशील के परिवार की महिला से प्रेम संबंध थे। वहीं आरोपियों का कहना है कि अपने अपमान से क्षुब्ध होकर अजय की हत्या की थी।
विज्ञापन


मृतक के मोबाइल में सिम डालने पर शक
छानबीन में पुलिस को जानकारी मिली कि एक अगस्त 2023 को मृतक अजय के मोबाइल में सुशील के बेटे विष्णु की सिम डाली गई थी। इसके बाद मोबाइल और वह सिम भी बंद है। इसी पर पुलिस ने सुशील से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। एसओ ने बताया कि डीएनए मिलान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed