फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck Accidented Commercial Tax Members On Yamuna Expressway One Constable Died

मथुरा: वाणिज्यकर विभाग के सचल दल पर चढ़ाया कैंटर, अधिकारी और सिपाही की मौत

Thu, 24 Jun 2021 01:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Jun 2021 01:37 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर वाणिज्यकर विभाग के सचल दल चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान सचल दल पर कैंटर चढ़ा दिया गया। इससे वाणिज्यकर अधिकारी और सिपाही की मौत हो गई। घटना के बाद  चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। 
 

विज्ञापन
Truck Accidented Commercial Tax Members On Yamuna Expressway One Constable Died
मथुरा: क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 60 के पास चेकिंग कर रहे वाणिज्यकर विभाग (एसआईबी) के सचल दल पर चालक ने कैंटर चढ़ा दिया। हादसे में सीटीओ (वाणिज्यकर अधिकारी) और एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि संयुक्त आयुक्त और सहायक आयुक्त समेत पांच कर्मचारी घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने सभी को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। चालक कैंटर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। यह कैंटर मथुरा से मुजफ्फरनगर गत्ता लेकर जा रहा था। दो की मौत की सूचना पर आईजी आगरा जोन नवीन अरोड़ा ने डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के साथ निरीक्षण करके पूरी जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


बुधवार देर रात हुई घटना
वाणिज्यकर विभाग के संयुक्त आयुक्त मनोज त्रिपाठी सचल दल के साथ बुधवार की देर रात करीब 12 बजे एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 60 पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मथुरा से मुजफ्फरनगर जा रहे कैंटर के चालक को टीम ने रुकने का इशारा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Truck Accidented Commercial Tax Members On Yamuna Expressway One Constable Died
मथुरा: मृतक सीटीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, सिपाही किशोर कुमार शुक्ला के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चालक ने रुकने की बजाए टीम पर ही कैंटर चढ़ा दिया। सचल दल की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सिपाही किशोर कुमार शुक्ला (33) निवासी कानपुर और सीटीओ वीरेंद्र (59) निवासी विराट आशियाना, अवधपुरी कॉलोनी आगरा को मृत घोषित कर दिया गया। 

ये हुए घायल
संयुक्त आयुक्त मनोज त्रिपाठी, सहायक आयुक्त विनय गुप्ता निवासी अशोका सिटी, चालक विजय कुमार यादव निवासी विवेक बिहार कॉलोनी इटावा, चपरासी विनोद कुमार निवासी आगरा और अनिल रावत निवासी गया (बिहार) घायल हो गए। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने कहा कि जिले की सीमा में आने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। विशेषकर रात के वक्त टोल पर संदिग्ध वाहनों को रोककर चेकिंग की जाएगी। साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन की मदद से तेज रफ्तार दौड़ाने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा। वाणिज्यकर अधिकारियों की गाड़ी को टक्कर मारने वालों की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed