फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by increasing number of monkeys in Agra and their mischief villagers catching them

Agra News: वन्य जीव संरक्षण सूची से बाहर हुए बंदर तो उन्हें पकड़ने लगे कलंदर, पांच सौ से अधिक पिंजरे में बंद

Thu, 10 Aug 2023 01:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 01:37 PM IST
सार

आगरा में वन्य जीव संरक्षण सूची से बाहर हुए बंदर तो कलंदर उन्हें पकड़ने लगे। दो दिन में पांच सौ से अधिक बंदरों को ग्रामीणों ने पकड़वाया। 

विज्ञापन
Troubled by increasing number of monkeys in Agra and their mischief villagers catching them
Agra News: वन्य जीव संरक्षण सूची से बाहर हुए बंदर तो उन्हें पकड़ने लगे कलंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने उन्हें पकड़वाने का खुद ही बीड़ा उठाया है। कई गांवों में बंदरों को पकड़ कर दूर जंगलों में छोड़े जाने वालों के लिए कलंदर जाति के लोगों को ठेका दिया गया है। ग्रामीणों ने चंदा करके यह पहल की है। दरअसल, वन्य जीव संरक्षण सूची से बंदर अब बाहर हो चुके हैं, ऐसे में उनके सूची से बाहर होते ही उन्हें कलंदरों को पकड़ने के लिए जिम्मेदारी दे दी गई है।

विज्ञापन


वन विभाग खेरागढ़ की रेंज ऑफिसर आयशा नसीम ने बताया कि बंदर अब वन्य जीव संरक्षण की श्रेणी में नहीं है। इन्हें वन्यजीव संरक्षण श्रेणी से हटा दिया गया है। नगर निगम, नगर पालिका, ग्राम पंचायतें अब इन्हें पकड़ सकते हैं। उप-जिलाधिकारी खेरागढ़ ने कहा कि बंदरों को पकड़कर भगाने वाले इस बात का ध्यान रखें कि बंदरों को पकड़ कर अनुकूल वातावरण वाले स्थानों पर छोड़ा जाय और इस कार्य में बंदरों का उत्पीड़न कतई न हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'

विज्ञापन
विज्ञापन

कागारौल से 180 बंदर पकड़े

बंदरों के आतंक से परेशान होकर ग्रामीणों ने कस्बे के बड़े मंदिर प्रांगण में प्रधान के नेतृत्व में एक पंचायत की, जिसमें चंदा एकत्र किया गया। बुधवार को छह जाल लगाकर 180 बंदर पकड़े गए। कस्बे में दो हजार से ज्यादा बंदर हैं। सोमवार को 350 बंदर पकड़े गए थे, जिन्हें बाहर जंगल में छोड़ा गया है।


यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: 'जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे', सुनकर सन्न रह गए लोग

डीएफओ आदर्श कुमार ने कहा कि बंदर को वन्य जीव संरक्षण कानून की श्रेणी से हटा दिया गया है। अब बंदर पकड़ने का काम नगर निगम और निकायों के पास आ गया है। जो लोग पकड़ रहे हैं, वह बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ें। वन विभाग की अनुमति अब आवश्यक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed