फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Illegal constructions built near Shri Krishna Janmasthan in Mathura were demolished by bulldozers

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: 'जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे', सुनकर सन्न रह गए लोग

Thu, 10 Aug 2023 07:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 07:40 AM IST
सार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास प्रशासन का बुलडोजर चला। सुबह सुबह आवाज सुनाई दी कि 'जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे'। यह सुनकर लोग सन्न रह गए। 

विज्ञापन
Illegal constructions built near Shri Krishna Janmasthan in Mathura were demolished by bulldozers
Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार की सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास प्रशासनिक अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंच गए। लोगों ने देखा तो कौतूहलवश भीड़ लग गई। सच का पता चला उनके होश उड़ गए। देखते देखते ही बुलडोजर अपना काम करने लगे और वहीं बने घर ढहने लगे। 

विज्ञापन


मामला श्रीकृष्ण जन्मस्थान पास स्थित नई बस्ती का है। यहां बुधवार को सुबह ही पुलिस टीम के साथ जीआरपी, आरपीएफ के जवान पहुंच गए। उनके साथ कई बुलडोजर भी थे। लोगों ने देखा तो घरों से बाहर आ गए। इसी बीच एक आवाज सुनाई दी कि यहां से दूर हट जाएं। पहले से दिए गए निर्देशों के आधार पर आज यहां बने घर गिराए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनकर लोगों के होश उड़ गए। दरअसल यहां जो घर बनाए गए थे, वह रेलवे की जमीन पर अवैध तरीके से बनाए थे। इसके लिए रेलवे प्रशासन की तरफ से बीती सात जून को अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दी गई थी। एक महीने में जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: न्यूवो लियोन मेक्सिको के गवर्नर ने हवा में उछलकर कराई फोटोशूट, गाइड पर गिरी गाज; एएसआई ने किया बैन

एक महीने से अधिक होने पर भी जब कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन ने उसे बुलडोजर से धराशायी करा दिया। इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ सहित भारी संख्या में सिविल पुलिस मौजूद रही। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और रेलवे अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed