फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by debt shopkeeper commits suicide expresses pain in suicide note

Agra: कर्ज से परेशान दुकानदार ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Sat, 04 May 2024 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 May 2024 12:13 PM IST
सार

 ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र में कर्ज से परेशान दुकानदार ने फंदे से लटक कर जान दे दी। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने आत्महत्या करने की वजह बताई है। 
 

विज्ञापन
Troubled by debt shopkeeper commits suicide expresses pain in suicide note
आत्महत्या कर ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र में एक दुकानदार ने कर्ज से परेशान होकर पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। गांव में सुबह तड़के दूध वाले के आने के बाद परिजन को इसकी जानकारी हुई। मृतक की पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी। पुलिस ने मृतक जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि देवरी गांव के निवासी दलवीर सिंह 44 भरतपुर में कॉस्मेटिक की दुकान करते थे। रोजाना बाइक से आना-जाना होता था। उनकी पत्नी शालू अपनी बेटी संध्या (8 साल), बेटा निहाल सिंह (6 साल) और छोटी बेटी दीक्षा (4 साल) के साथ 4 दिन पहले मायके लखनऊ के प्रतापगढ़ में एक शादी में शामिल होने गई थी। बृहस्पतिवार शाम को दुकान से आने के बाद पहले दलवीर सिंह अपनी बहन के पास सैमरा गांव गया था। वहां से रात करीब 9 बजे घर वापस आया। भाइयों से बात करने के बाद कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह तड़के 5 बजे उनके घर पर दूध वाला आया। उसने देखा कि दलवीर सिंह का शव घर के आंगन में नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका है। उसके शोर मचाने पर परिजन आ गए। उन्होंने रस्सी को काटकर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद से पत्नी और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज लेकर भरतपुर में खोली थी दुकान
दलवीर सिंह पहले गांव में ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे। करीब 4 महीने पहले उन्होंने दुकान का सामान बेच दिया। दो महीने पहले करीब 2 लाख रुपये का कर्जा लेकर भरतपुर में दुकान खोली थी। वह दुकान ठीक से चल नहीं पा रही थी। इससे वह परेशान थे। उन्होंने कर्ज से परेशान व अन्य बातों के बारे में सुसाइड नोट में दर्द बयां किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed