फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trolley overturned in water filled pits, tractor driver saved his life by jumping

Agra News: पानी भरे गड्ढों में पलटी ट्राॅली, ट्रैक्टर चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 22 Aug 2026 01:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Trolley overturned in water filled pits, tractor driver saved his life by jumping
A tractor-trolley loaded with mustard overturned in deep potholes on the road.
सैंया। कस्बे के खेरागढ़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क के गहरे गड्ढों और जलभराव के चलते सरसों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

हादसा करीब 10 बजे हुआ। बसेड़ी, राजस्थान निवासी पवन कुमार परमार अपने ट्रैक्टर में सरसों के बोरे लादकर शमसाबाद गल्ला मंडी जा रहे थे। सैंया फ्लाईओवर ब्रिज की सड़क पर बने गहरे गड्ढों और उनमें भरे पानी के कारण ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे सरसों के बोरे सड़क पर बिखर गए। ट्रॉली पलटते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। गनीमत रही उस दौरान पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना पर घटनास्थल से गुजर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार ने सड़क पर बने इन खतरनाक गड्ढों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि क्षेत्र की जनता को राहत देने के लिए जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed