फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   triple talaq For not giving car in Dowry

दहेजलोभी: विवाहिता को कमरे में बंद किया...भूखा-प्यासा भी रखा, फिर भी न टूटी तो पति ने दे दिया तीन तलाक

Tue, 09 Apr 2024 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 12:06 PM IST
सार

दहेज में कार की मांग को लेकर विवाहिता को खूब प्रताड़ित किया गया। उसके साथ मारपीट की गई। फिर कमरे में भूखा-प्यासा बंद रखा गया। वो फिर भी न टूटी तो पति ने तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। 

 

विज्ञापन
triple talaq For not giving car in Dowry
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई की। भूखा प्यासा रखा और मायके वाले आए तो पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। सिकंदरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तेली पाड़ा, ताजगंज निवासी नजमा ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि लोहकरेरा, सिकंदरा निवासी अपसर से 31 अक्तूबर 2022 को निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराली अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

एक बेटा भी हुआ। इसके बावजूद व्यवहार नहीं बदला। 17 मार्च को मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया गया। भूखा-प्यासा भी रखा। जानकारी पर मां, बहन और दो अन्य लोग ससुराल पहुंचे। ससुरालियों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजमा का आरोप है कि पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। मामले में थाना सिकंदरा में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, मुस्लिम विवाह अधिनियम 2019 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed