{"_id":"5e46d6d98ebc3ee5913ca33f","slug":"tributes-paid-to-pulwama-martyr-kaushal-kumar-rawat-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा शहीद कौशल कुमार रावत को दी श्रद्धांजलि, सांसद ने परिजनों से किया यह वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा शहीद कौशल कुमार रावत को दी श्रद्धांजलि, सांसद ने परिजनों से किया यह वादा
Sat, 15 Feb 2020 12:43 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:43 AM IST
सार
पुलवामा शहीद की पहली बरसी पर सांसद राजकुमार चाहर ने वादा किया कि वो वीर सपूत कौशल कुमार के नाम से दो महीने में भव्य प्रवेश द्वार बनवा देंगे।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में शहीद के परिजन और सांसद व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान कौशल कुमार रावत की पहली पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांव कहरई स्थित उनके स्मारक पर शहादत सम्मान समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि देने को लोग उमड़ पड़े। सांसद राजकुमार चाहर भी पहुंचे।
सांसद से लोगों ने पूछा कि शहीद के नाम से गांव का प्रवेश द्वार अब तक क्यों नहीं बना है। इस पर सांसद ने कहा कि वो सांसद निधि से भव्य द्वार बनवाएंगे। गांव में पानी की टंकी और सबमर्सिबल पंप लगवाएंगे। दो महीने में ये सारे काम पूरे करा दिए जाएंगे।
इससे पहले समारोह में शहीद की मां को सम्मानित किया गया। ताजगंज के गांव कहरई में पुलवामा के शहीद के स्मारक स्थल पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया।

Trending Videos
हर संभव मदद करने का आश्वासन
मुख्य अतिथि सांसद चाहर ने कहा कि जब कौशल कुमार रावत शहीद हुए थे, तब वो सांसद नहीं थे, इसलिए हो सकता है कि कुछ काम नहीं हो सके हों, लेकिन वो अब शहीद के परिवार की केंद्र और राज्य सरकार से होने वाली हर संभव मदद करेंगे।
उनके लोकसभा क्षेत्र में बाह से लेकर फतेहपुरसीकरी तक देश पर कुर्बान होने वाले जवानों की बड़ी संख्या है। इनकी याद में शहर की तरह ही ग्रामीण अंचल में अलग से एक शहीद स्मारक बनवाएंगे। इस स्मारक में शहीदों की नाम पट्टिकाएं और तस्वीरें होंगी। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
इसके बाद शहीद के चित्र पर सांसद, एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार यादव, पूर्व विधायक कालीचरन सुमन, अनिल रावत, अरविंद चाहर, जमील खान समेत सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
ग्रामवासी भी शहीद को नमन करने पहुंचे। इस दौरान शहीद कौशल कुमार रावत की मां सुधा देवी, भाई कमल किशोर रावत, मुकेश पचौरी, रामनाथ रावत, रामनिवास, संजय रावत आदि मौजूद रहे।