{"_id":"5ddd29b18ebc3e5474296fa9","slug":"trial-helicopter-landing-in-vrindavan-before-president-ram-nath-kovind-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में राष्ट्रपति के आगमन से पहले हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिंग, हेलीकॉप्टर के वजन से धंसी ईंटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में राष्ट्रपति के आगमन से पहले हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिंग, हेलीकॉप्टर के वजन से धंसी ईंटें
Wed, 27 Nov 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
अक्षयपात्र परिसर में बने हेलीपैड
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वृंदावन आगमन को लेकर जिला प्रशासन से लेकर सेना तैयारियां में जुटी है। मंगलवार को वायुसेना के हेलीकाप्टर से अक्षयपात्र में बने हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिंग की। लैडिंग के दौरान हेलीपैड पर इंटरलाकिंग की ईंटें धंस गईं।
मंगलवार की सुबह वायुसेना के तीन मल्टपस हेलीकॉप्टर ने हेलीपैड पर लैंडिंग की। इससे पहले हेलीकॉप्टर ने आकाश में 10 मिनट तक चक्कर लगाया। इसके बाद वायुसेना के अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल का लगभग एक घंटे तक निरीक्षण कर जिला प्रशासन के अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी बातचीत कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
हेलीकाप्टर के विंग कमांडर और पायलट अन्य सदस्यों ने एसपी सिटी अशोक मीणा, एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह, सीओ सदर के अलावा आईबी एवं एलआईयू के अधिकारियों से सुरक्षा संबंधी चर्चा की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 28 नवंबर को वृंदावन आ रहे हैं तो जरूर जान लें यातायात व्यवस्था, आठ घंटे वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

Trending Videos
सेना के अधिकारियों ने हेलीपैड के समीप ऊंची इमारतों को देखकर लैडिंग की दिशा बदलने पर भी विचार किया। करीब एक घंटे के बाद तीनों हेलीकॉप्टर लौट गए। वायुसेना के अधिकारी हेलीकॉप्टर के संचालन में व्यवधान न हो इसके लिए हेलीपैड स्थल पर नेटवर्क टावर लगाने पर भी विचार कर रहे हैं।
हेलीकप्टर के वजन से धंस गईं इंटरलाकिंग
वायुसेना के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान हेलीपैड स्थल को मामूली नुकसान हुआ है। हेलीपैड स्थल की इंटरलाकिंग की ईंटें धंस गईं हैं। मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के एक कर्मचारी ने बताया कि इस प्रकार ईंटों के धंसने से लैडिंग पर कोई असर नहीं पड़ता। सेना के अधिकारियों ने हेलीपैड को मानकों के अनुरूप सही बताया है।