फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic diversion in vrindavan due to president ramnath kovind visit on 28 November

28 नवंबर को वृंदावन आ रहे हैं तो जरूर जान लें यातायात व्यवस्था, आठ घंटे वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

Wed, 27 Nov 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Traffic diversion in vrindavan due to president ramnath kovind visit on 28 November
मथुरा-वृंदावन मार्ग - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वृंदावन आगमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वृंदावन में आठ घंटे वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी यातायात डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि 28 नवंबर को सुबह छह से शाम चार बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- सौ शय्या तिराहे से सभी प्रकार के वाहन अटल्ला चुंगी से बस अड्डा वृंदावन तक प्रतिबंधित रहेंगे।
- सौ शय्या तिराहे से सौ फुटा फ्लाईओवर से पापड़ी चौराहा से प्रेम मंदिर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- छटीकरा से प्रेम मंदिर की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- प्रेम मंदिर तिराहे से रमणरेती चौकी, परिक्रमा मार्ग पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- मां कात्यायनी मंदिर तिराहे से परिक्रमा गुरुकुल मंदिर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पानी गांव तिराहे से निकुंजवन आश्रम की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- सौ शय्या तिराहे से पानी गांव मोड़ तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
- गरुण गोविंद मंदिर से सुनरख मोड़, सुनरख मोड़ से मल्टीलेवल पार्किंग तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

यहां से परिवर्तित रहेगा यातायात  

- मथुरा शहर से आने वाले वाहन मसानी तिराहे से गोकुल रेस्टोरेंट की तरफ जा सकेंगे।
- डींग गेट से मसानी की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंग। यह वाहन डीगगेट से भूतेश्वर, कृष्णानगर होते हुए छटीकरा को जा सकेंगे।
- भूतेश्वर से डीगगेट की तरफ आने वाले वाहन भरतपुर गेट की ओर जाएंगे। कोई भी वाहन मसानी की ओर नहीं जा सकेगा।
- भरतपुर गेट से वाहन नया बस अड्डा से भूतेश्वर की ओर जाएंगे।
- यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन कट से वृंदावन होकर मथुरा आने वाले वाहन राया कट से लक्ष्मीनगर होते हुए मथुरा आ सकेंगे। भारी वाहन थाना जमुनापार से गोकुल बैराज होते हुए आएंगे।
-मथुरा से वृंदावन होकर यमुना एक्सप्रेसवे को जाने वाले वाहन लक्ष्मीनगर होते हुए राया कट से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा कार्यक्रम

Traffic diversion in vrindavan due to president ramnath kovind visit on 28 November
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक स्तर पर की जा रही तैयारियों के मुताबिक राष्ट्रपति सुबह 10 बजे वृंदावन में अक्षय पात्र स्थित हेलीपैड पर सेना के हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां उनके आगमन को देखते हुए पांच हेलीपैड बनाए गए हैं। उनका काफिला सबसे पहले रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचेगा।

यहां वो शारदा ब्लॉक स्थित नव स्थापित कैंसर यूनिट का शुभारंभ करेंगे। करीब 10.55 बजे तक यहां आयोजित कार्यक्रम में रहने के बाद वो ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर जाएंगे, जहां करीब 15 मिनट तक पूजा-अर्चना करेंगे।  इसके बाद पानीघाट स्थित निकुंज वन में रामकथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज से मुलाकात करेंगे।

दोपहर 12 बजे अक्षय पात्र पहुंचेंगे। यहां मिड-डे-मील का भोजन तैयार करने वाली रसोई का अवलोकन करेंगे। परिषदीय विद्यालयों के 20 बच्चों को भोजन कराएंगे और खुद भी भोजन करेंगे। दोपहर दो बजे यहां से रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed