फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trees were being cut forest department team went to stop them was chased and beaten Police evacuated safely

Agra: जंगल में काटे जा रहे थे पेड़, रोकने गई वन विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; पुलिस ने सुरक्षित निकाला

Thu, 04 Jan 2024 08:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 08:00 PM IST
सार

खंदौली में टेढ़ी बगिया के जंगल में पेड़ काटे जा रहे थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के द्वारा एक आरोपी को पकड़ लिया गया। इस दौरान उसके अन्य साथी आ गए। जिसके बाद आरोपियों ने  वन विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले में टीम ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। 
 

विज्ञापन
Trees were being cut forest department team went to stop them was chased and beaten Police evacuated safely
जंगल में काटे गए पेड़ (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के  टेढ़ी बगिया स्थित जंगल में बुधवार दोपहर को पेड़ों का कटान रोकने गई वन विभाग की टीम पर 12 से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। वन दरोगा, वन रक्षक सहित सुरक्षाकर्मियों से मारपीट कर एक आरोपी को छुड़ा लिया। विरोध पर सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कर्मचारियों ने जंगल में छिपकर जान बचाई। गाड़ियों के पहियों की हवा निकालकर आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला। मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यहां की है घटना
घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे की है। टेढ़ी बगिया स्थित जंगल में हरे पेड़ काटने की सूचना पर वन दरोगा हरविलास, वनरक्षक प्रेमवीर सिंह, लोकेंद्र सिंह और तीन सुरक्षाकर्मी कार व बाइक से गए। टीम को कुछ लोग पेड़ काटते हुए मिले। उन्होंने एक आरोपी नूरानी मस्जिद निवासी इमरान को पकड़ लिया। उसे थाना खंदौली लाने लगे। इसी बीच वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। वह हाथों में लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, आरी लिए हुए थे। इमरान को छुड़ा लिया। रोकने पर वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए सभी जंगल में भाग गए। इस पर हमलावर कार और बाइक की हवा निकालकर भाग गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   Agra: सब्जी मंडी में प्याज से भरे ट्रक में लगी आग, मची अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन
विज्ञापन



दर्ज कराया मुकदमा
सूचना पर थाना खंदौली पुलिस पहुंची और वन विभाग की टीम को वहां से निकाला। वन दरोगा हर विलास और वन रक्षक प्रेमवीर सिंह ने नूरानी मस्जिद निवासी निजाम, अरमान, रमजी, इकबाल, शरीफ, जानू, मोहम्मद खां, इमरान सहित 12 के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, गालीगलौज सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम को कुछ लोगों के घेर लेने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed