फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trees and poles toppled due to storm and rain; power supply disrupted.

Agra News: आंधी-बारिश से पेड़-खंभे गिरे, ठप हुई बिजली आपूर्ति

Sat, 13 Jun 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Trees and poles toppled due to storm and rain; power supply disrupted.
बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
आगरा। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे 83 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी के साथ आई बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। जगह-जगह तारों पर पेड़ और खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, कालिंदी विहार में बिजली का पोल कार पर गिर गया। कार क्षतिग्रस्त होने के बाद हुए विवाद से क्षेत्र में करीब 11 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। वहीं, ग्रामीण इलाकों में देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो सकी। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को आंधी-बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

कालिंदी विहार क्षेत्र की गायत्री विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे तेज आंधी और बारिश की वजह से बिजली के दो पोल टूटकर गिर गए। एक पोल घर जबकि दूसरा एक कार पर गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मरम्मत के लिए पहुंची टोरंट की टीम के सामने कॉलोनी के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कॉलोनी के दो गुट आपस में उलझ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने हुए समझौते के बाद सुबह करीब 10 बजे काम शुरू हुआ। दोपहर 12 बारह बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। इस दौरान गायत्री विहार निवासी प्रदीप यादव ने 60 वर्षीय मां मुन्नी देवी के घायल होने का आरोप लगाया। टोरंट पॉवर के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि किसी के घायल होने की बात गलत है। पोल गिरने की वजह से कार क्षतिग्रस्त हुई थी। सूचना पर टीम पहुंच गई लेकिन विवाद की वजह से मरम्मत का काम देर से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

32 खंभे टूटकर गिरे
तेज हवाओं की वजह से जिले के ग्रामीण इलाकों के सभी सबस्टेशनों पर असर पड़ा। सैंया क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात आई तेज आंधी के कारण भारी नुकसान हुआ। आंधी में जगह-जगह पेड़ गिरने से सैंया, तेहरा, अयेला और लादूखेड़ा के 33/11 केवी फीडर क्षेत्र में करीब 20 विद्युत खंभे टूट गए। इसके चलते सैंया, जाजऊ, सोरा, बीरई, ताहरपुर सहित दर्जनों गांवों की बत्ती गुल हो गई और करीब 14 घंटे तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। डीवीवीएनएल आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि कई जगह पेड़ गिरने से जिले में 32 पोल टूट गए। इससे आपूर्ति प्रभावित हुई थी। सुबह से ही टीमें मरम्मत में लगी रहीं। शाम तक आपूर्ति सुचारु हो गई।
----
तापमान में आई बड़ी गिरावट
आंधी-बारिश की वजह से शुक्रवार को दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। अधिकतम तापमान में बृहस्पतिवार की अपेक्षा पांच डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिरावट आई और 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार और रविवार को भी आंधी-बारिश का अनुमान जताया है।

बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed