फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tree falls on Bah-Fatehabad road; traffic jammed for half an hour.

Agra News: बाह-फतेहाबाद मार्ग पर गिरा पेड़, आधे घंटे लगा रहा जाम

Sun, 13 Sep 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 13 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on Bah-Fatehabad road; traffic jammed for half an hour.
फतेहाबाद। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर बाबा की तिवरिया के पास शनिवार शाम शीशम का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक लगे जाम में जहरीला पदार्थ खाने वाले मरीज को उपचार के लिए आगरा ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को जाम से बाहर निकलवाकर आगरा के लिए रवाना कराया।
विज्ञापन


मनोना निवासी अरुण कुमार ने जहरीले पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे। इसी दौरान बाह फतेहाबाद मार्ग बाबा की तिवरिया के पास पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सूचना मिलने पर फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को जाम से बाहर निकलवाया। इसके बाद जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाने का काम शुरू कराया गया। काफी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरने से कुछ सेकंड पहले ही एक ऑटो और बाइक सवार वहां से गुजरकर निकले थे। उनके निकलने के बाद पेड़ सड़क पर गिरा, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed