{"_id":"64134a2602b840c7980a0345","slug":"tree-branch-fell-on-ohe-trains-did-not-run-for-an-hour-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की डाली ने रोक दी ट्रेन: एक घंटे तक मंगला और उत्कल एक्सप्रेस के थमे रहे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ की डाली ने रोक दी ट्रेन: एक घंटे तक मंगला और उत्कल एक्सप्रेस के थमे रहे पहिये
Thu, 16 Mar 2023 10:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:26 PM IST
सार
बबूल के पेड़ की डाली की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थम गईं। एक घंटे बाद इस टहनी को हटाया जा सका, जिसके बाद रेल यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
राजामंडी रेलवे स्टेशन के पास हाईटेंशन लाइन पर पेड गिरने से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के राजामंडी रेलवे स्टेशन पर मदिया कटरा की तरफ पुल के पास बृहस्पतिवार को ओवर हेड इलैक्ट्रिक (ओएचई) पर पेड़ की डाली गिर गई। करीब एक घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। दो ट्रेनें रुकी रहीं।
बबूल का पेड़ ट्रैक ओएचई से करीब आठ फीट दूरी पर था। हवा से डाली टूट गई। सुबह 10:30 बजे स्टाफ ने उसे देखा। ओएचई निरीक्षण यान को बुलाया गया। ओएचई लाइन बंद करके पेड़ की डाली को काटकर हटाया गया। ओएचई की लाइन भी काट दी गई थी, उसकी मरम्मत की गई।
रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। डाउन ट्रैक की मंगला और उत्कल एक्सप्रेस के निकलने में एक-एक घंटे की देरी हुई। डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पेड़ की डाली हवा की वजह से ओएचई पर गिर गई थी। डाली को हटाकर ट्रैक को सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Etah: जयमाला के बाद खुला दूल्हे का ऐसा राज, शादी के मंडप से पहुंचा जेल; एक-एक कर भागे बराती
मदिया कटरा पुल से गुजरने वाले लोगों ने ओएचई निरीक्षण यान पर काम करते कर्मचारियों को देखा तो उसकी वीडियो बनाकर पोस्ट कर दी। उन्हें लगा कि ट्रेन के इंजन पर पेड़ गिर गया है।