{"_id":"59fb1ae34f1c1b69678b8b4f","slug":"treatment-of-sex-related-diseases-in-agra-mental-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेंटल हास्पिटल में होगा यौन रोगों का इलाज, इन दिनों में कर सकते हैं संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंटल हास्पिटल में होगा यौन रोगों का इलाज, इन दिनों में कर सकते हैं संपर्क
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 02 Nov 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों में बढ़ती जा रही यौन रोगों की समस्या की बड़ी वजह तनाव भी है। अक्सर तनाव में आकर मरीज एकांत पसंद करता है और इन्हीं पलों में उसकी क्षमता प्रभावित होने लगती है। ऐसे में कई बार तो आत्महत्या के मामले भी सामने आए हैं।
आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के चिकित्साधिकारी डा. दिनेश राठौर ने बताया कि चिकित्सालय में अब यौन रोग क्लीनिक खोली जाएगी। सप्ताह में सोमवार और शनिवार को ओपीडी होगी। इसमें मरीजों के इलाज के साथ उनकी काउंसलिंग की जाएगी।
डा. राठौर बताते हैं कि तनाव भी कई बार यौन बीमारियों को जन्म देता है। इससे कई बार एकांत पलों में रहने वाले मरीज की क्षमता प्रभावित होने लगती है। ये मामले ऐसे हैं कि झिझक के चलते रोगी किसी से इस बाबत कुछ नहीं कहता।

नतीजा ये होता है कि इससे मरीज अवसाद में जाकर आत्महत्या तक कर लेते हैं। जबकि डाक्टर का कहना है कि ये कोई रोग नहीं है। केवल तनाव के चलते ही ऐसा होता है। अगर सही से काउंसलिंग की जाए तो मरीज पूरी तरह से ठीक हो जाता है।
इसी को देखते हुए मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में यौन रोग क्लीनिक शुरू खोलने की योजना बनी है। यहां काउंसलिंग के अलावा जरूरत पड़ने पर रोगियों को दवाएं भी दी जाएंगी।
इसी को देखते हुए मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में यौन रोग क्लीनिक शुरू खोलने की योजना बनी है। यहां काउंसलिंग के अलावा जरूरत पड़ने पर रोगियों को दवाएं भी दी जाएंगी।