{"_id":"61a509f47057cc4a710575b3","slug":"traveling-may-have-to-be-done-while-chilling-in-roadways-buses-kasganj-news-agr5162696186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में ठिठुरते हुए करनी पड़ सकती है यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में ठिठुरते हुए करनी पड़ सकती है यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसों में ठिठुरते हुए करनी पड़ सकती है यात्रा
कासगंज। रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों यात्रियों को सर्दियों में ठिठुरते हुए यात्रा करनी पड़ सकती है। रोडवेज के डिपो की वर्कशॉप के स्टोर में टूटे हुए शीशों को बदलने के लिए नए शीशे उपलब्ध नहीं हैं। वहीं फॉग लाइट के लिए आलवेदर बल्ब लगाए जा रहे हैं।
सर्दी प्रतिदिन बढ़ रही है। दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस है और रात में न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यह तापमान आने वाले दिनों में और गिरेगा। वहीं यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए रोडवेज की तैयारी नजर नहीं आ रही है। रोडवेज की बसों में शीशे टूटे पड़े हैं। इससे यात्रियों को रात में ठिठुरते हुए यात्री करनी पड़ सकती है। वर्कशॉप में स्टॉक में नए शीशे नहीं हैं। इस संबंध में कासगंज रोडवेज वर्कशॉप के फोरमैन प्रेम बाबू ने बताया कि शीशों को बदलने के लिए 20 नए शीशों की डिमांड रीजन कार्यालय को भेज गई हैं। जब तक नये शीशे नहीं आते हैं, तब तक बसों के टूटे शीशों को पुरानी खराब बसों से शीशे निकालकर बदल कर काम चला रहे हैं।