{"_id":"69d0a7b06868a313f2062d6d","slug":"transplants-delayed-at-sn-medical-college-amid-strict-verification-after-kidney-racket-bust-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर किडनी रैकेट के बाद सख्ती: एसएन मेडिकल कॉलेज में ट्रांसप्लांट पर लगा ब्रेक, हर मरीज की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर किडनी रैकेट के बाद सख्ती: एसएन मेडिकल कॉलेज में ट्रांसप्लांट पर लगा ब्रेक, हर मरीज की होगी जांच
Sat, 04 Apr 2026 11:24 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:24 AM IST
सार
कानपुर में किडनी रैकेट के खुलासे के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ट्रांसप्लांट प्रक्रिया में सख्ती बढ़ा दी गई है। सभी मरीजों और डोनर के दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही किडनी ट्रांसप्लांट शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
एसएन कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में बनी किडनी यूनिट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में किडनी रैकेट के खुलासे के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू होने में देरी हो सकती है। पंजीकरण कराने वाले सभी 10 मरीजों के दस्तावेज की गहन जांच की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किडनी ट्रांसप्लांट हो सकेगा।
कानपुर में अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसएन में किडनी ट्रांसप्लांट 20 अप्रैल से शुरू होना था, लेकिन अब इसमें देरी हो सकती है। किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज और किडनी दाताओं के दस्तावेज का सत्यापन कराया जा रहा है। जरूरी कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। सबकुछ सही मिलने के बाद ही ट्रांसप्लांट शुरू किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 20 अप्रैल से किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा प्रस्तावित है। कानपुर में किडनी रैकेट के खुलासे को देखते हुए सभी कानूनी प्रक्रिया और जरूरी जांच कराई जा रही हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाएगी। किडनी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए ऑपरेशन थियेटर और वार्ड तैयार हो चुके हैं। डॉक्टर और स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पहले 25 ऑपरेशन एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम की निगरानी में होंगे। इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज की टीम ऑपरेशन करेगी।