{"_id":"6693d19f3c63c664040b8c39","slug":"transgender-committed-suicide-by-hanging-himself-after-dispute-with-friends-over-congratulatory-money-in-agra-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बधाई के रुपयों को लेकर साथियों से हुआ विवाद, किन्नर ने फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बधाई के रुपयों को लेकर साथियों से हुआ विवाद, किन्नर ने फंदे से लटककर दे दी जान
Sun, 14 Jul 2024 06:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:54 PM IST
सार
ताजनगरी में बधाई के रुपयों को लेकर साथियों से विवाद हो गया। इस पर किन्नर ने फंदे से लटककर जान दे दी। चार महीने पहले ही मेरठ से आगरा रहने के लिए आई थी।
विज्ञापन
मृतक किन्नर सौम्या गुप्ता का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में जगदीशपुरा थाना क्षेत्र निवासी किन्नर का बधाई के रुपयों को लेकर अपने साथियों से विवाद हो गया। अवसाद के चलते कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बोदला के माहौर नगर निवासी 22 वर्षीय अरुण उर्फ सौम्या गुप्ता किन्नर थी। लोगों के घरों में खुशी के मौके पर बधाई मांगकर गुजर बसर किया करती थी। चार साल से मेरठ रह रही थी। मामा बालकिशन ने बताया कि चार महीने पहले ही वह आगरा आई थी। तब से वह परिजन से अलग आजमपाड़ा में किराए के कमरे में रह रही थी।
विज्ञापन
शनिवार को उसने अपने भाई की बेटी को फोन पर मरने के बारे में बताया। मगर उन्होंने मजाक समझा, कि वह अक्सर ऐसे बोलती रहती है। शाम को 7 बजे किराएदारों ने उनके फंदे पर लटके होने की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने कार्रवाई करने से मना कर दिया।
विज्ञापन