फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train me bamb

बम की सूचना पर आगरा कैंट पर रोकी एपी एक्सप्रेस

Sun, 30 Apr 2017 12:43 AM IST
बम की सूचना पर आगरा कैंट पर रोकी एपी एक्सप्रेस
बम की सूचना पर आगरा कैंट पर रोकी एपी एक्सप्रेस Updated Sun, 30 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
train me bamb
बम की सूचना पर आगरा कैंट पर रोकी एपी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रही आंध्र प्रदेश (एपी) एक्सप्रेस (22416) को शनिवार की सुबह आगरा कैंट स्टेशन पर बम की सूचना मिलने पर रोक लिया गया। जीआरपी, आरपीएफ की टीमों ने बीडीएस और डाग स्क्वैड के साथ चेकिंग की। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। 15 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।  
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस की सेकेंड एसी की सीट नंबर 51 पर स्केच पैन से सीट के नीचे बम होने की बात लिखी थी। इस पर यात्रियों ने कोच कंडक्टर को जानकारी दी। रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना आगरा कैंट जीआरपी को दी गई, लेकिन तब तक गाड़ी मथुरा से आगे पहुंच चुकी थी।  सुबह 9.30 बजे गाड़ी आगरा कैंट पहुंची तो इसे दूसरे प्लेटफार्म नंबर चार पर रोका गया। यहां जीआरपी थाना प्रभारी मणिकांत, आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह ने कोच से यात्रियों को उतारने के बाद चेकिंग की। बम निरोधक दस्ते के साथ ही डॉग स्क्वैड की मदद ली गई। कई कोचों में चेकिंग की लेकिन कुछ नहीं मिला। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गाड़ी को महज दस मिनट के लिए रोका गया था। तकरीबन 15 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। सीओ जीआरपी आरके गौतम ने बताया कि किसी शरारती व्यक्ति ने स्केच पैन से अंग्रेजी में लिखा था कि सीट के नीचे बम है, अगर कोई बैठा तो ब्लास्ट हो जाएगा। इसके बाद ही यात्रियों ने इसकी शिकायत की थी। इसी पर चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन


दिल्ली में सूचना, आगरा में चेकिंग
आगरा। इसी कोच में सफर कर रहे दिल्ली के यात्री ने बताया कि सीट पर बम होने की सूचना की बात उन्होंने नई दिल्ली स्टेशन से ट्रेन के छूटने से पहले ही दी थी, लेकिन इसके बाद भी फरीदाबाद, पलवल, कोसीकलां, मथुरा तक कहीं चेकिंग नहीं की गई। आगरा कैंट स्टेशन पर जरूर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed