फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Train Full Before Diwali And Chhath Puja Reservation News Agra

रेलयात्री कृपया ध्यान दें! इस रूट की सभी ट्रेनें 'फुल' हैं, दिवाली पर नहीं मिल रहे टिकट

Tue, 22 Oct 2019 03:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Oct 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
Train Full Before Diwali And Chhath Puja Reservation News Agra
सांकेतिक तस्वीर
दिवाली पर लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित सीट मिलना और मुश्किल हो गया है। एजेंट भी टिकट नहीं दिलवा पा रहे हैं। मरुधर एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस में स्लीपर और सेकेंड एसी में रिगरेट है, यानी इनके टिकट भी काउंटर से नहीं मिल पाएंगे। 26 से 31 अक्तूबर तक मारामारी के हालात बने हुए हैं। 
विज्ञापन


आगरा कैंट से भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस में 26 को स्लीपर में वेटिंग 161, सेकेंड एसी, थर्ड एसी में भी 120 से 130 तक वेटिंग है। यह हालात 29 अक्तूबर तक हैं।
विज्ञापन


तमिलनाडु एक्सप्रेस में सभी श्रेणियों में वेटिंग चल रही है। केरला एक्सप्रेस में वेटिंग 58 से 139 तक है। भोपाल एक्सप्रेस में स्लीपर में 26 को रिगरेट है, यानी इसकी टिकट भी नहीं दी जाएगी। अमृतसर नांदेड़ एक्सप्रेस में 26 को स्लीपर में वेटिंग 26 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस में भी 26-27 को सीटें मिलना मुश्किल हैं। आगरा से जयपुर जाने वाली ट्रेनों में मरुधर एक्सप्रेस 26 को स्लीपर का टिकट नहीं मिलेगा। आगरा फोर्ट-अजमेर सुपरफास्ट, हावड़ा जोधपुर में भी वेटिंग है।

आगरा से जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में झेलम एक्सप्रेस में स्लीपर में 26 को रिगरेट है। 28 व 29 को भी रिगरेट है। मालवा एक्सप्रेस में 27 से एक नवंबर तक ज्यादातर श्रेणियों में रिगरेट है। हिमसागर एक्सप्रेस, प्रताप एक्सप्रेस, जयपुर इलाहाबाद, मथुरा इलाहाबाद में भी लंबी वेटिंग है।

बसों के फेरे बढ़ेंगे, सीटों की बुकिंग तेज
रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाने का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो जाएगा। 25 से दिल्ली, जयपुर, लखनऊ रूटों पर अतिरिक्त बसें संचालित होना शुरू हो जाएंगी। एसी बसों में भी सीटें बुकिंग कराने का सिलसिला तेज हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed