फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic accident in Agra: Daggemar bus crushed students one dead and two injured Villagers blocked road

UP News: आगरा में स्कूल से लौट रहे कक्षा 2 के छात्र की बस की टक्कर से मौत, बहन सहित 2 घायल

Fri, 09 Aug 2024 02:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Aug 2024 02:59 PM IST
सार

बाह क्षेत्र में स्कूल से पढ़कर साइकिल से लौट रहे छात्रों को डग्गेमार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। आधा दर्जन बच्चों के घायल होने की सूचना है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन
Tragic accident in Agra: Daggemar bus crushed students one dead and two injured Villagers blocked road
आगरा में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद में बाह मार्ग पर शुक्रवार दोपहर 1:15 बजे भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार निजी बस ने स्कूल से साइकिल पर लौट रहे विद्यार्थियों को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे के खड्ड में जा गिरी। हादसे में कक्षा 2 के छात्र सौव्य की मौत हो गई। उसकी मौसेरी बहन करीना सहित दो बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में सवार लोगों को मामूली चोटें लगीं। हादसे के बाद चालक भाग निकला। गुस्साए लोगों ने मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। बस में तोड़फोड़ की। पुलिस 2 घंटे में स्थिति पर काबू पा सकी।
विज्ञापन






 

गांव पूठपुरा, फतेहाबाद निवासी शिवशंकर किसान हैं। उनका 8 वर्षीय बेटा सौव्य उर्फ दुष्यंत उर्फ टोलू कस्बे के एसकेडी स्कूल में कक्षा 2 का छात्र था। वह 1 महीने से टीकतपुरा खंडेर में अपने मौसा गुड्डू के घर में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर कक्षा 9 में पढ़ने वाली मौसेरी बहन करीना के साथ स्कूल से साइकिल पर घर लौट रहा था। उनके अलावा साइकिल पर छात्रा काजल, कल्पना, आयुष, नीरज, सौरव, शैलेंद्र और दीपक भी घर जा रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद मार्ग पर बाबा की तिवरिया के पास बाह की तरफ से सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस ने सौव्य और करीना को टक्कर मार दी। सौव्य की मौके पर ही मौत हो गई। करीना और कक्षा 9 का छात्र सौरव घायल हो गए। अन्य छात्र बाल-बाल बचे। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे के खड्ड में जा गिरी। एक पेड़ के सहारे टिक गई। सवारियों में चीखपुकार मच गई। लोग बस से उतरकर भागने लगे।
विज्ञापन

ग सड़क पर घायल पड़ी छात्रा करीना और सौरव को अस्पताल ले गए। सूचना पर बच्चे के परिजन आ गए। उनमें कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को हटाने के लिए जेसीबी बुलाई। इस पर लोग आक्रोशित हो गए। बस में तोड़फोड़ कर दी। ईंट-पत्थर और डंडे बरसाने लगे। इसके बाद आग लगाने की कहने लगे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को समझाया। एसीपी बाह गौरव सिंह का कहना था कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मृतक सौव्य इकलौता था। उसकी एक बहन है।

 

बस के नीचे दबी थी साइकिल, लाेगों ने समझा बच्चे हैं
बस एक पेड़ के सहारे टिक गई थी। उसके पहियों में एक साइकिल भी पड़ी थी। यह देखकर लोगों ने समझा कि कोई छात्र है। लोगों ने बस को हटाने की मांग की। पुलिस ने जेसीबी की मदद से हटवाया। मगर, कोई नहीं निकला। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

 

जाम से 4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार
घटना की जानकारी पर बाह और फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। लोगों ने जाम लगाए रखा था। वह मुआवजे और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इससे दोनों 4 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर 2 घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed