{"_id":"651c46373f2f796b800ee715","slug":"tragic-accident-in-agra-car-rams-into-roadside-hut-innocent-girl-dies-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे झोंपड़ी में घुसी कार, मासूम बच्ची की मौत; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे झोंपड़ी में घुसी कार, मासूम बच्ची की मौत; मची चीख पुकार
Tue, 03 Oct 2023 10:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:19 PM IST
सार
बाह के जरार में सड़क किनारे झोंपड़ी में तेज रफ्तार कार घुस गई। कार की चपेट में आने से 6 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के समय बच्ची खाना खा रही थी।
विज्ञापन
बच्ची की मौत के बाद बेसुध हुई मां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बाह थाना क्षेत्र के जरार में हाइवे पर मंडी समिति की दीवार के सहारे घुमंतू समुदाय के लोगों की झोंपड़ी में अनियंत्रित कार घुस गई। हादसे में छह साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
यहां का है मामला
बाह हाइवे पर मंडी समिति की दीवार के सहारे घुमंतू समुदाय के ई परिवार झोंपड़ी डालकर रह रहे हैं। मंगलवार शाम करीब 7 बजे अनियंत्रित कार संजीव की झोंपड़ी में घुस गई। हादसे के वक्त संजीव की पत्नी नीतू खाना बना रही थी। पास में ही बैठी उनकी 6 साल की बेटी ममता खाना खा रही थी। कार से कुचलकर घायल हुई ममता बेहोश हो गई। झोंपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल ममता को परिजन पुलिस की मदद से बाह सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम का शव देख मां नीतू बेसुध हो गई।
यहां की है दूसरी घटना
वहीं, खेडा राठौर के सन्नपुरा में सड़क पार कर रही रिंकू की 13 साल की बेटी पायल को कार ने टक्कर मार दी। पायल को बाह सीएचसी से एसएन आगरा के लिए रेफर कर दिया।