फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic will be divert in agra during Donald trump visit

24 फरवरी को ताजनगरी आ रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, कई रास्तों पर चार घंटे नहीं चलेंगे वाहन

Fri, 21 Feb 2020 04:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
traffic will be divert in agra during Donald trump visit
ट्रंप के काफिले का ट्रायल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की 24 फरवरी की यात्रा के लिए आगरा में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। शहर के अंदर भी वाहन रूट बदलकर चलेंगे। 
विज्ञापन


रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया जा रहा है। खेरिया से ताजमहल तक के रूट पर खुलने वाले 170 रास्तों पर भी ट्रैफिक को चार घंटे रोका जाएगा। पुलिस ने इसकी तैयारी कर ली है। सभी रास्ते चिह्नित कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन


यहां हर घर, हर दुकान के सामने पुलिसकर्मी तैनात रहेगा। ट्रंप के अहमदाबाद से चलते ही रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। रूट को दो घंटे पहले यानी दोपहर ढाई बजे ही खाली करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ट्रैफिक ट्रंप के वापस जाने के बाद यानी लगभग सात बजे शुरू हो पाएगा।एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार रूट डायवर्जन प्लान तैयार करा रहे हैं। शनिवार को इसे जारी कर दिया जाएगा।

ताज पर लगाई जाएंगी एंटी क्रफ्ट गन

उधर, ट्रंप के ताज दौरे के दौरान सुरक्षा के लिए नए उपकरण लाए जा रहे हैं। ताज पर एंटी यूएवी (अनमेंड एयर व्हीकल) डिफेंस सिस्टम एनएसजी की ओर से लगेगा। अब यह भी तय किया गया है कि यहां एंटी क्राफ्ट गन भी तैनात की जाएगी।

ईरान के नागरिकों पर खास नजर
 
ताजनगरी के होटलों में ठहर रहने वाले एक-एक शख्स के बारे में खुफिया एजेंसियां जानकारी कर रही हैं। अमेरिकी एजेंसियों को भी यह रिपोर्र्ट भेजी जा रही है। 

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण ईरान के नागरिकों पर खास नजर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा ही नहीं, दिल्ली में ठहरे ईरानी नागरिकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed