{"_id":"60f9ad828ebc3e6da3646a03","slug":"traffic-week-started-bad-traffic-lights-could-not-be-remembered-mainpuri-news-agr5008717117","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात सप्ताह की शुरुआत, खराब ट्रैफिक लाइटों की नहीं आई याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात सप्ताह की शुरुआत, खराब ट्रैफिक लाइटों की नहीं आई याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यातायात सप्ताह की शुरुआत हो गई है। इन सात दिनों में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्हें चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल के बारे में बताया जाएगा। बात मैनपुरी की करें तो प्रमुख चौराहों पर लगीं ट्रैफिक लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हुई हैं। इस कारण चौराहा पर मनमाने ढंग से वाहनों की आवाजाही हो रही है। ट्रैफिक लाइटें खराब होने से ट्रैफिक पुलिसकर्मी चाहकर भी नियमों का पालन नहीं करा पा रहे हैं। लाइटों की देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका पर है।
-----
जेल चौराहा
जेल चौराहा पर लगीं ट्रैफिक लाइट पिछले दो महीने से खराब हैं। इसके चलते यहां निकलने वाले लोगों को उचित सिग्नल नहीं मिलता है। इस मार्ग पर 24 घंटे वाहनों का आना-जाना रहता है। कई बार यहां दुर्घटनाएं भी हुई हैं, लेकिन इसके बाद भी पुलिस और नगर पालिका यहां की लाइटों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-----
ईशन नदी तिराहा
ईशन नदी तिराहा पर लगीं ट्रैफिक लाइटें महीने भर से खराब हैं। लाइट सही न होने से यहां तैनात ट्रैफिक कर्मी भी इधर-उधर टहलते रहते हैं। भारी और हल्के वाहन अपने हिसाब से चलते हैं। ईशन नदी तिराहा से ही कलक्ट्रेट के लिए रास्ता जाता है फिर भी अफसरों ने ट्रैफिक सिग्नलों पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
----
भांवत चौराहा
शहर के प्रमुख भांवत चौराहे पर लगीं ट्रैफिक लाइटें भी पिछले दो महीने से खराब हैं। ट्रैफिक लाइट ठीक नहीं होने से इस चौराहा पर जाम की स्थिति दिन में कई बार बन जाती है। यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी तो तैनात हैं, लेकिन लाइटें खराब होने से वाहन चालक उनकी ओर ध्यान नहीं देते हैं।
----
ट्रैफिक लाइट की देखरेख पुलिस विभाग कर रहा है। लाइटें खराब होने की सूचना नगर पालिका को ट्रैफिक पुलिस की ओर से दी जानी चाहिए। हमारे पास सूचना होती तो हम लाइटों की मरम्मत कराते। अब जानकारी मिली है, जल्द ही लाइटों को ठीक कराया जाएगा।
लालचंद भारती ईओ, नगर पालिका
------