फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic police will be deployed in the markets on Holi

UP: होली पर ट्रैफिक गाइडलाइन, इन बाजारों में वाहनों की नो एंट्री; तीन सवारी पर बाइक होगी सीज

Mon, 02 Mar 2026 12:00 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 12:00 PM IST
सार

होली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए आगरा में सख्त ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। बाजारों में बैरियर, नो एंट्री और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Traffic police will be deployed in the markets on Holi
होली के पर्व पर किनारी बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ से लगा जाम। संवाद

विस्तार

होली का त्योहार को लेकर यातायात पुलिस ने भी कमर कस ली है। लोगों को जाम की समस्या से बचाने के लिए यातायात प्लान बनाया गया है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि होली पर बाजारों में यातायात पुलिस तैनात रहेगी। तय पार्किंग में दो और चार पहिया वाहन खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन


एमजी रोड और हाईवे पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे दीवानी, हरीपर्वत, सेंट जोंस, राजामंडी और कलेक्ट्रेट पर सबसे अधिक समस्या है। वहीं एमजी रोड पर आईएसबीटी से गुरु का ताल तक वाहनों की कतार लग रही है। होली पर शहर के प्रमुख बाजार, शाहगंज, लोहामंडी, सुभाष बाजार, बोदला, किनारी बाजार, फव्वारा बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि बाजारों में एंट्री पाॅइंट पर बैरियर लगाए जाएंगे। व्यापारियों से भी वार्ता की गई है। उनसे कहा गया है कि वह दिन के समय माल नहीं मंगाएं। शाहगंज बाजार में चार और तीन पहिया वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन वाहनों को कोठी मीना बाजार, पंचकुइयां और तहसील होकर निकाला जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को भी लगाया गया है। जाम की समस्या होने पर थाना पुलिस की टीम को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरियर लगाकर होगी चेकिंग
होली पर यातायात नियमों के पालन के लिए बैरियर लगाकर पुलिस चेकिंग करेगी। दो पहिया वाहन पर तीन सवारी और बिना हेलमेट चलने पर वाहनों को सीज कर दिया जाएगा। चालान की भी कार्रवाई की जाएगी। तेज गति से वाहन चलाने वालों पर सख्ती होगी। पुलिसकर्मी अपने साथ ब्रीथ एनालाइजर भी रखेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। वाहन को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed