{"_id":"695122d20c00d9b5260ecc6d","slug":"traffic-jams-in-agra-on-sunday-during-weekend-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाईवे पर दिनभर जाम...यमुना किनारा रोड पर भी लगी वाहनों की कतार, घंटों फंसे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाईवे पर दिनभर जाम...यमुना किनारा रोड पर भी लगी वाहनों की कतार, घंटों फंसे रहे लोग
Sun, 28 Dec 2025 06:00 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 28 Dec 2025 06:00 PM IST
सार
आगरा में रविवार को दिनभर जाम के हालात रहे। हाईवे से लेकर एमजी रोड तक पर वाहनों की कतार लगी रही। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हाईवे पर लगी वाहनों की कतार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सर्दी की छुट्टी और नए साल पर आगरा में पर्यटकों के आगमन को देखते हुए उत्तरी बाईपास से किया गया डायवर्जन खानापूर्ति बनकर रह गया। आगरा-मथुरा हाईवे पर भारी वाहनों और टूरिस्ट बसों की आवाजाही होने से दिनभर जाम से लोगों को जूझना पड़ा। 5 मिनट की दूरी को पार करने में 2 घंटे का समय लग गया। छह किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। इससे पर्यटकों का हाल बेहाल हो गया। हाईवे से गुजरती एंबुलेंस में मरीज और तीमारदारों भी परेशान हुए। पुलिस की तैनाती भी बेकार साबित हुई।
ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी में पर्यटकों की संख्या पिछले एक सप्ताह से दोगुनी हो गई है। इसके अलावा भी वीकेंड पर लोग घूमने के लिए आसपास के जिलों और दिल्ली एनसीआर से आते हैं। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने 25 दिसबर से 15 जनवरी तक के लिए डायवर्जन लागू किया था। दिल्ली, मथुरा से फिरोजाबाद, कानपुर और कानपुर, फिरोजाबाद से मथुरा, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को उत्तरी बाईपास से निकालने की व्यवस्था की है। इसके लिए तीन पॉइंट कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे, खंदाैली इंटरचेंज और रैपुरा जाट, मथुरा से वाहनों को उत्तरी बाईपास की तरफ मोड़ना था। इसके साथ ही पर्यटक वाहनों को भी कुबेरपुर से हाईवे पर न आने देने के साथ ही इनर रिंग रोड से रमाडा कट होकर निकाला जाना था।
दावा किया गया था कि पुलिस हर पॉइंट पर तैनात रहेगी मगर ऐसा हो नहीं सका। रविवार को ही पूरी व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। वाहन उत्तरी बाईपास से नहीं निकल सके। टूरिस्ट वाहन हाईवे से ही होते हुए ताजमहल, आगरा किला पहुंचे। इससे दिन भर यमुना किनारा मार्ग, सिकंदरा से भगवान टाॅकीज तक जाम लग रहा। वहीं भारी वाहन भी हाईवे पर बेरोकटोक चलते रहे। इससे हालात बिगड़ गए। दोपहर में तीन बजे हाईवे पर सिकंदरा तिराहे पर जाम लगना शुरू हुआ।
विज्ञापन
यह कुछ ही देर में भगवान टाॅकीज तक पहुंच गया। हाईवे पर तकरीबन 6 किलोमीटर तक वाहन फंस गए। पुलिसकर्मी गुरुद्वारा गुरु का ताल कट और सिकंदरा पर वाहनों को निकालने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ। चाैराहे पर एक तरफ के वाहनों को निकालने के लिए दूसरी तरफ के वाहनों को रोका जा रहा था। इससे स्थिति बिगड़ने लगी। इससे वाहन चालकों को तिराहा पार करने में 15 से 25 मिनट तक लग रहे थे। देर शाम तक यही स्थिति रही।
यमुना किनारा से पुरानी मंडी तक वाहनों की लंबी लाइन लगी
यही हाल यमुना किनारा के शमशान घाट तिराहा, पुरानी मंडी का भी रहा। पर्यटकों के वाहन पहुंचने से जाम लग गया। शाहजहां गार्डन के पास पार्किंग में वाहन खड़े कराए जा रहे थे मगर, उससे कहीं अधिक वाहन ताजमहल की तरफ पुरानी मंडी जा रहे थे। ऐसे में पूरा रास्ता ब्लाॅक हो गया। इससे स्थानीय लोगों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
ऑटो चालकों ने वसूला मनमाना किराया
ताजमहल जाने वाले रास्तों पर जाम की वजह से पर्यटक परेशान हुए। पर्यटक अपने वाहनों को श्मशान घाट तिराहे के पास पार्किंग में खड़ा कर रहे थे। इसके बाद पुरानी मंडी और पश्चिमी गेट की तरफ जा रहे थे। ऐसे में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने भी मनमाना किराया वसूला। 5 मिनट की दूरी के 150 से 200 रुपये तक ले रहे थे।
बोदला रोड पर आरओबी पर भी फंस रहे लोग, नहीं मिला रास्ता
यही हाल सिकंदरा से बोदला रोड की तरफ जाने वाले आरओबी का भी रहा। सिकंदरा की तरफ से आने वाले वाहन बोदला की तरफ जा रहे थे। वहीं बोदला की तरफ से आने वाले वाहन सिकंदरा से गुरुद्वारा ताल की तरफ जा रहे थे। चाैराहे पर ऑटो भी खड़े थे। इस कारण जाम लग गया। वाहनों का दबाव बढ़ने पर स्थिति बिगड़ गई।
हरीपर्वत और राजामंडी पर फंसे रहे वाहन
रविवार होने की वजह से राजामंडी बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ थी। लोग खरीदारी करने के बाद एमजी रोड पर बस और ऑटो के लिए खड़े हो रहे थे। इन वाहनों के रुकने की वजह से वाहनों की गति धीमी होने से जाम लगने लगा। यही हाल हरीपर्वत पर भी रहा। एमडी जैन इंटर कालेज में परीक्षा की वजह से जाम लगा।
उत्तरी बाईपास से अधिक संख्या में वाहनों का आवागमन कराने के लिए एसीपी ट्रैफिक को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कुबेरपुर कट और रैपुरा जाट कट पर साइनेज लगाने के लिए एनएचएआई से बात की है। पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जा रहा है। इन पाॅइंट के अलावा भी अन्य रास्तों से भारी और टूरिस्ट वाहन शहर में प्रवेश करते हैं। इन रास्तों पर भी ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है। लोगों को रास्ते के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है। -सोनम कुमार, डीसीपी ट्रैफिक

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन