{"_id":"698a27a1329ed9b9e40cf9b2","slug":"traffic-jam-caused-by-metro-construction-work-in-agra-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जाम से जनता बेहाल, फतेहाबाद पर रेंग-रेंगकर चले वाहन; मंडलायुक्त भी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जाम से जनता बेहाल, फतेहाबाद पर रेंग-रेंगकर चले वाहन; मंडलायुक्त भी फंसे
Mon, 09 Feb 2026 11:59 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:59 PM IST
सार
कमिश्नरी से फूल सय्यद चौराहा और डाकघर रोड तक मेट्रो निर्माण और माल रोड पर डायवर्जन के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल रहा। स्कूलों की छुट्टी के समय हालात ज्यादा खराब हो गए। पांच मिनट की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन
आगरा में जाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद रोड पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट और एमजी रोड पर मेट्रो का काम वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। हर दिन जनता को जाम से बेहाल होना पड़ रहा है। सोमवार को दिन भर ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चलता रहा। खुद मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप भी जाम में फंस गए, जिसके बाद उन्होंने शाम को बैठक बुलाई और यातायात व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
राजामंडी से सुभाष पार्क, एसबीआई तिराहे से कलेक्ट्रेट तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। फतेहाबाद रोड पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत सीवर लाइन बिछाने से एक लेन बंद है। मुगल पुलिया से शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन तक एक ही लेन से दोनों ओर के वाहनों को निकाला जा रहा है। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाहनों की कतार लगी रहीं। कमिश्नरी से फूल सय्यद चौराहा और डाकघर रोड तक मेट्रो निर्माण और माल रोड पर डायवर्जन के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल रहा। स्कूलों की छुट्टी के समय हालात ज्यादा खराब हो गए। पांच मिनट की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया।
एमजी रोड के साईं की तकिया से धौलपुर हाउस, रावली, कलेक्ट्रेट तक दोनों ओर वाहन रेंगते रहे। एसएन मेडिकल काॅलेज, राजा मंडी, सेंट जोंस चौराहा पर वाहनों की अधिकता और मेट्रो की बैरिकेडिंग के कारण वाहन निकालने में लोगों को बहुत मुश्किल हुई। स्कूलों की छुट्टी के समय हरीपर्वत चौराहे पर रेड लाइट पार करने में 15 मिनट तक लग गए। मेट्रो के मार्शल कहीं भी यातायात संचालन में मदद करते नहीं दिखे।
विज्ञापन
सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग
दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर वाटरवर्क्स से भगवान टाॅकीज चौराहे तक दोनों ओर वाहनों से निकलना युद्ध लड़ने जैसा है। मुख्य मार्ग पर बसों के आईएसबीटी तक जगह-जगह बसों को रोक कर सवारियों को उतारने और बैठाने से जाम लग रहा है। सोमवार को आईएसबीटी से खंदारी तक फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
अतिरिक्त फोर्स लगा रहे
निर्माण कार्यों के दौरान अलग-अलग जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई जा रही हैं। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। पुलिस टीम हर स्थान पर वाहनों का सुचारू संचालन कराने का कार्य कर रही है। इसके लिए अतिरिक्त फोर्स लगाया जा रहा है। -सोनम कुमार, डीसीपी ट्रैफिक