{"_id":"6157740f8ebc3edae039f85a","slug":"traffic-jam-by-street-vendors-agra-news-agr5099051135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर लग रहीं ठेल-ढकेल, चौराहों पर ऑटो-बस की पार्किंग से जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर लग रहीं ठेल-ढकेल, चौराहों पर ऑटो-बस की पार्किंग से जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। बोदला से जगदीशपुरा मार्ग पर सब्जी की ठेलों से जाम लगता है। न्यू आगरा थाना के सामने सीज वाहन खड़े होते हैं। सिकंदरा से गुरुद्वारा तक कट बंद होने के कारण एंबुलेंस को जाम में फंसना पड़ता है। पुलिसकर्मी वाहनों को रोककर वसूली करते हैं। चौराहों पर ऑटो-बस की पार्किंग से जाम लगता है। ये शिकायतें शहर के स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने आईजी नवीन अरोरा से कीं।
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आईजी नया प्लान तैयार कर रहे हैं। इसी संदर्भ में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों के साथ उन्होंने बैठक की। उनसे सुझाव पूछे। लोगों ने अलग-अलग रास्तों पर जाम की समस्या से अवगत कराया। अतिक्रमण की समस्या बताई। आईजी नवीन अरोरा ने सुझावों पर विचार-विमर्श कर कार्ययोजना तैयार करने का आश्वासन दिया।
ये शिकायतें कीं
- संकल्प संस्था के बृजेश पंडित ने कहा कि चौराहों पर पुलिसकर्मी वाहनों को रोक लेते हैं। वसूली करते हैं।
- सक्षम संस्था की रेखा नागपाल ने कहा कि मेहर सिनेमा से बिजलीघर मार्ग तक दुकानों के बाहर वाहन खड़े होने से जाम लगता है।
- बीडी जैन गर्ल्स कॉलेज से आईं नसीम अख्तर ने कहा कि युवक छात्राओं से गलत हरकत करते हैं। रास्ते पर सीसीटीवी लगने से उनको चिह्नित किया जा सकेगा।
- ट्रैफिक सपोर्ट टीम के सुनील खेत्रपाल ने कहा कि न्यू आगरा थाने के सामने सीज वाहनों खड़े रहने से जाम लगता है।
- पुष्पांजलि हॉस्पिटल से डॉ. अमित गौड़ देहली गेट और न्यू आगरा पर जाम की समस्या बताई।
- इंडिया राइजिंग के आरपी सक्सेना ने कहा कि न्यू आगरा बाजार में सड़क पर सब्जी मंडी लगने से जाम लगता है।
- आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट के समय में परिवर्तन की जरूरत बताई।
- सेंट जोंस कॉलेज से राजीव फिलिप ने कहा कि खंदारी स्थित सर्विस रोड पर दोनों तरफ के ट्रैफिक से हादसे होते हैं। वनवे होना चाहिए।